नई दिल्ली, साउथ फिल्मों की खूबसूरत एक्ट्रेस रान्या राव इन दिनों सुर्खियों में हैं. फिल्मों से तो वो नाम नहीं कमा सकी. लेकिन, जैसे ही 10 मार्च को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या को डीआरआई ने गिरफ्तार किया, वो सुर्खियों में आ गईं. रान्या को 14.8 किलो सोने के साथ गिरफ्तार किया गया. अभी वो 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं. रिमांड में पहुंचीं रान्या राव अब रोज नए खुलासे कर रही हैं. हाल ही में उनकी एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें उनके आंखों के नीचे डार्क सर्किल और चोट का भी जिक्र हुआ. अब एक्ट्रेस ने खुद जो खुलासा किया है वो बेहद शॉकिंग है.
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने एक्ट्रेस रान्या राव के खिलाफ सोने की तस्करी की जांच में गंभीर आरोप लगाए हैं. एजेंसी की जांच में एक संगठित सिंडिकेट का खुलासा हुआ है, जो वीआईपी प्रोटोकॉल का दुरुपयोग कर सोने की तस्करी करता था. डीआरआई का कहना है कि रान्या राव भी इस गैंग का हिस्सा थीं.
