Business Khas

You are currently viewing दूसरे देश में अकेली घूम रही लड़की के बिस्तर के नीचे छिपा था आदमी

दूसरे देश में अकेली घूम रही लड़की के बिस्तर के नीचे छिपा था आदमी

एक व्यक्ति अगर कई अकेले घूमने जाता है तब उसे अच्छे होटल में रुकने या फिर सुरक्षित रहने के लिए कहा जाता है। दुनिया के हालात कुछ ऐसे हैं कि लड़कियों के लिए यह दायरे थोड़े और बढ़ जाते हैं। ऐसे में कोई लड़की अगर घूमने जा रही है तो वह अपने होटल के कमरे में ही अपने आप को सबसे ज्यादा सुरक्षित महसूस करेगी। लेकिन अगर होटल में ही कुछ ऐसा हो जाए जिसकी उम्मीद न की जा रही हो तो फिर..ऐसा ही एक वाकया हुआ थाईलैंड की सोलो ट्रैवलर नतालिया खोमेन्को के साथ, जिसे उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर किया।

सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर अपने साथ हुए इस वाकये को बताते हुए नातलिया ने बताया कि अपनी जापान यात्रा के दौरान वह टोक्यो में एपीए होटल में रूम बुक किया था, जहां पर उसे अपने बिस्तर के नीचे एक आदमी को छिपा हुआ पाया।