Business Khas

You are currently viewing दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं टार्जन फेम वत्सल की पत्नी इशिता दत्ता

दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं टार्जन फेम वत्सल की पत्नी इशिता दत्ता

वत्सल सेठ और इशिता दत्ता के घर एक बार फिर बड़ी खुशखबरी आई है। एक्ट्रेस दोबारा प्रेग्नेंट हैं। दोनों का पहला बेटा अभी 19 महीने का है। वत्सल का कहना है कि यह उनके लिए भगवान का आशीर्वाद है और जब उन्हें दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला तब वह सरप्राइज थे।
वत्सल ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘यह मेरे लिए सरप्राइज था। अच्छा वाला सरप्राइज। जब इशिता ने मुझे प्रेग्नेंसी के बारे में बताया मैं हैरान था। समझ नहीं आ रहा था। वो मेरे लिए बड़ी खबर थी एक पिता होने के नाते और जब ये रजिस्टर हो गया तो मैं बहुत खुश था।’

उस मोमेंट के बारे में बताते हुए वत्सल ने कहा, ‘इशिता हमारे रूम में आईं और मुझे इस खबर के बारे में बताया। मुझे याद है उस वक्त वायु काफी क्रैंकी हुआ पड़ा था। हमने पहले इस खबर को समझने और इसे एडजस्ट करने में अपना टाइम लिया और इसके बाद लोगों को बताने का फैसला किया। हमारा नया बेबी अब जुलाई में आने वाला है।’