Business Khas

Latest news
वार्ड चमकाने के लिए अशोक मित्तल का बड़ा तोहफा, 37.50 लाख रुपये देने का ऐलान किया ਸੜਕਾਂ ’ਤੇ ਅਵਾਰਾ ਪਸ਼ੂ ਬਣ ਰਹੇ ਹਨ ਹਾਦਸਿਆਂ ਦਾ ਕਾਰਨ, ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ’ਤੇ ਸਵਾਲ ਅਸ਼ਵਨੀ ਵਰਗੇ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਵਪਾਰੀ ਬੈਠੈ ਹੋਏ ਹਨ ਸਰਕਾਰ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰੇ: ਸਿੱਖ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਐਮ.ਪੀ. ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਮਿੱਤਲ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ 1.50 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਅਤੇ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਨਵ- ਨਿਯੁਕਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ.ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਕਾਂਗਰਸ ਭਵਨ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ प्रागपुर मंडल के बाबा बुड्ढा जी एंक्लेव में बैठक आयोजित, स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग 40-45 साल बाद सुधरेगी रास्ता मोहल्ला की नालियों की दशा, मेयर वनीत धीर ने दी बड़ी राहत ਅਜੈ ਦੇਵਗਨ ਦੇ ਜੁਹੂ ਸਥਿਤ ਬੰਗਲੇ ’ਤੇ BMC ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਨਾਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਕੁਝ ਹਿੱਸੇ ਢਾਹੇ ਪੇਸ਼ੀ ਤੋਂ ਠੀਕ ਪਹਿਲਾਂ ਲੰਡਨ ਰਵਾਨਾ ਹੋਏ ਧਰੁਵ ਰਾਠੀ, ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਵਾਰੰਟ ਜਾਰੀ ਸੜਕ ਪਾਰ ਕਰ ਰਹੀ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਟਰੱਕ ਨੇ ਕੁਚਲਿਆ; ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਤ
You are currently viewing कॉमेडियन भारती सिंह ने दूसरे बेटे के जन्म के बाद का दिया हेल्थ अपडेट

कॉमेडियन भारती सिंह ने दूसरे बेटे के जन्म के बाद का दिया हेल्थ अपडेट

कॉमेडियन भारती सिंह 19 दिसंबर की सुबह बेटे काजू को जन्म दिया था। अब लेटेस्ट व्लॉग में उन्होंने डिलीवरी के पहले और बाद की अपडेट दी है। बताया कि कैसे उनका वॉटर बैग फटा और उनके कपड़े से लेकर बिस्तर वगैरह सब गीला हो गया। उन्होंने डॉक्टर से बात की तो उनको फौरन अस्पताल आने के लिए कहा गया। साथ ही बताया कि उन्होंने नसबंदी नहीं करवाई। इस दौरान वह भावुक भी हो जाती हैं। बताया की उनको 18 दिसंबर की रात से ही अजीब-सा महसूस हो रहा था। ‘समझ नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है।

वह भगवान का नाम लेकर घर से निकलती हैं और हर्ष उन्हें कार में बिठाकर अस्पताल पहुंचते हैं। हर्ष ने बताया कि गोले के टाइम भारती को 8-10 घंटे लेबर पेन में देखा था, जो कि बहुत डरावना था लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं है।सबकुछ फटाफट हो गया। वहीं, ऑपरेशन के बाद भारती ने बेड पर लेटे-लेटे व्लॉगिंग की। बताया कि उनको ऑपरेशन थिएटर में ही पता चल गया था कि बेबी बॉय हुआ है। ‘उसे ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। डॉक्टर्स उसे अच्छी तरह से चेक कर रहे हैं और इसीलिए अभी तक वह उससे मिल नहीं पाई हैं।’ भारती ने कहा, ‘अब मुझे ये फील भी नहीं हो रहा कि लड़की क्यों नहीं हुई? ये क्यों नहीं हुआ? बस मुझे ऐसा लग रहा कि बच्चा हो गया। बस मेरा बच्चा मुझे दे दो अब।