Business Khas

Latest news
वार्ड चमकाने के लिए अशोक मित्तल का बड़ा तोहफा, 37.50 लाख रुपये देने का ऐलान किया ਸੜਕਾਂ ’ਤੇ ਅਵਾਰਾ ਪਸ਼ੂ ਬਣ ਰਹੇ ਹਨ ਹਾਦਸਿਆਂ ਦਾ ਕਾਰਨ, ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ’ਤੇ ਸਵਾਲ ਅਸ਼ਵਨੀ ਵਰਗੇ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਵਪਾਰੀ ਬੈਠੈ ਹੋਏ ਹਨ ਸਰਕਾਰ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰੇ: ਸਿੱਖ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਐਮ.ਪੀ. ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਮਿੱਤਲ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ 1.50 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਅਤੇ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਨਵ- ਨਿਯੁਕਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ.ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਕਾਂਗਰਸ ਭਵਨ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ प्रागपुर मंडल के बाबा बुड्ढा जी एंक्लेव में बैठक आयोजित, स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग 40-45 साल बाद सुधरेगी रास्ता मोहल्ला की नालियों की दशा, मेयर वनीत धीर ने दी बड़ी राहत ਅਜੈ ਦੇਵਗਨ ਦੇ ਜੁਹੂ ਸਥਿਤ ਬੰਗਲੇ ’ਤੇ BMC ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਨਾਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਕੁਝ ਹਿੱਸੇ ਢਾਹੇ ਪੇਸ਼ੀ ਤੋਂ ਠੀਕ ਪਹਿਲਾਂ ਲੰਡਨ ਰਵਾਨਾ ਹੋਏ ਧਰੁਵ ਰਾਠੀ, ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਵਾਰੰਟ ਜਾਰੀ ਸੜਕ ਪਾਰ ਕਰ ਰਹੀ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਟਰੱਕ ਨੇ ਕੁਚਲਿਆ; ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਤ
You are currently viewing उद्घाटन पत्थरों पर इलाका पार्षदों का नाम लिखवाए चाहे किसी भी पार्टी का पार्षद हो-कंवर सरताज

उद्घाटन पत्थरों पर इलाका पार्षदों का नाम लिखवाए चाहे किसी भी पार्टी का पार्षद हो-कंवर सरताज

जालंधर, भारतीय जनता पार्टी की तरफ से नगर निगम में पार्टी के नेता मंजीत टीटू और उप नेता चंद्रजीत कौर संघा की अध्यक्षता में भाजपा पार्षदों की प्रेस वार्ता स्थानीय होटल शेखों ग्रैंड होटल में रखी गई।इसमें मुख्य रूप से नगर निगम जालंधर में लगातार हड़ताल के चलते शहर की मौजूदा स्थिति,निगम में भ्रष्टाचार की चरम सीमा और अधिकारियों की सत्ता के दबाव गलत फैंसले लेने की गंभीरता को देखते हुए अपने विचार रखें।सभी भाजपा पार्षदों इस बैठक में चर्चा की गई कि निगम के अफसरों की लापरवाही से शहर के हालात बद से बद्तर हो चुके है।इस मौके मंजीत सिंह टीटू ने कहा कि निगम अधिकारी आप पार्टी के सहयोग से खून पसीने की कमाई को भ्रष्टाचार में उड़ा रहे है और निगम अधिकारियों की गलतियों का खामियाजा ही है जो शहर के लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि नगर निगम जालंधर में नित्य नए हो रहे फर्जीवाड़े और भ्रष्टाचार के आरोपियों पर सख़्त कार्रवाई की जाएं। उन्होंने कहा कि नगर निगम जालंधर के अफसर ने भ्रष्टाचार के नए-नए आयाम स्थापित किए हैं जिसकी उच्च स्तरीय तरीके से जांच करवा कर दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इस मौके चंद्रजीत कौर संघा ने कहा कि हम सभी मेयर से मिले है और अभी देखते है उनके द्वारा काम करने के आश्वासन हकीकत मे बदलते है या नही। उन्होंने नगर निगम में हो रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग की और कहा कि केंद्र सरकार द्वारा दिया गया करोड़ों रुपए का फंड भी नगर निगम ने भ्रष्टाचार में उड़ाया था।इस मौके राजीव ढींगरा ने कहा कि निगम में भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़े है और भ्रष्ट अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद भी बड़े नेता और अधिकारियों को बचाया जा रहा है।इस मौके पार्षद कंवर सरताज ने कहा कि हर वार्ड मे उद्घाटन पत्थरों पर इलाका पार्षदों का नाम लिखवाए चाहे वे किसी भी पार्टी का पार्षद हो।उन्होंने कहा कि निगम में सत्ता पक्ष द्वारा भेदभाव किया जा रहा है और यह सरेआम राजनीति का काला अध्याय लिखा जा रहा है।इस मौके पार्षद रवि कुमार ने कहा कि लंबा पिंड इलाके समेत पूरे शहर मे सीवरेज, पानी, सड़कों व स्ट्रीट लाइट व्यवस्था फेल हो चुके है और उसे पूछना वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि 2027 में भाजपा पंजाब में सरकार बना कर जालंधर और पूरे प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।इस अवसर पर पार्षद राजीव ढींगरा,कंवर सरताज,रवी कुमार,शिवम शर्मा,चंद्रजीत कौर संघा,मीनू ढंड, पार्षद पति अश्वनी ढंड,दर्शन लाल भगत,अमित सिंह संधा, भाजपा जिला मीडिया इंचार्ज तरुण कुमार आदि शामिल हुए।