Business Khas

Latest news
ਪੰਜਾਬ ਦੇ 5 ਵੱਡੇ ਮੰਦਿਰਾਂ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ ਮੁੱਲਾਂਪੁਰ ‘ਚ 6 ਜੂਨ ਤੋਂ ਭਾਰਤ-ਅਫਗਾਨਿਸਤਾਨ ਟੈਸਟ ਮੈਚ भारत से सीमा विवाद को लेकर बयान से भड़के लोग कॉकरोच जनता पार्टी के तीन प्रवक्ता कौन हैं सूर्यकुमार यादव की टी20 कप्तानी पर क्यों लगाई जा रहीं अटकलें ट्रैफिक नियमों के बारे में अधिक से अधिक जागरूक करने पर दिया जोर ਸਿੱਖ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਦਫਤਰ ਪੁਲੀ ਅਲੀ ਮਹੱਲਾ ਵਿਖੇ ਅਰਦਾਸ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਏ ਜਾਣਗੇ ਵੋਟਰ ਮੈਪਿੰਗ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਲਈ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਸਾਰੇ ਬੂਥਾਂ ’ਤੇ 7 ਜੂਨ ਨੂੰ ਲੱਗਣਗੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਕੈਂਪ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ’ਚ ਭਾਗ ਲੈਣ ਲਈ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਆਨਲਾਈਨ ਵਰਕ ਰੈਡੀਨੈਂਸ ਟੈਸਟ ਲਈ ਰਜਿਸਟ੍ਰੇਸ਼ਨ ਦੀ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਸ਼ੁਰੂ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਕੈਂਟ ਦੇ ਰੈਸਟੋਰੈਂਟ ‘ਚ ਲੱਗੀ ਭਿਆਨਕ ਅੱਗ
You are currently viewing ट्यूबर और शिक्षक खान सर ने चुपचाप सादगी से शादी कर ली

ट्यूबर और शिक्षक खान सर ने चुपचाप सादगी से शादी कर ली

बिहार (Bihar) की राजधानी पटना के मशहूर टीचर खान सर ने शादी रचा ली है. उन्होंने इस बात की पुष्टि अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए वीडियो में की है. युवाओं के बीच खास तौर से लोकप्रिय खान सर ने खुद अपने कोचिंग सेंटर में पढ़ाते वक्त इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने युद्ध के बीच शादी रचा ली है. मिली जानकारी के मुताबिक, शादी का प्रोग्राम प्राइवेट रखा गया था, जिसके बारे में किसी बाहरी शख्स को जानकारी नहीं मिली. आखिरकार, खान सर ने खुद ही स्टूडेंट को पढ़ाते वक्त इस बात की जानकारी दी.

सूत्रों के मुताबिक, खान सर ने 7 मई को ए.एस. खान नाम की युवती से शादी की है. बताया जा रहा है कि दुल्हन बिहार से ही हैं और इस शादी को बेहद निजी रखा गया था. खान सर की ओर से अब 2 जून को पटना में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें करीबी लोग और शुभचिंतक शामिल होंगे.