Business Khas

You are currently viewing तान्या मित्तल ने गौरव खन्ना को सबके सामने चिढ़ाया, ऑडियंस ने दिया मुंहतोड़ जवाब

तान्या मित्तल ने गौरव खन्ना को सबके सामने चिढ़ाया, ऑडियंस ने दिया मुंहतोड़ जवाब

‘बिग बॉस 19’ के लेटेस्ट एपिसोड में बिग बॉस ने सभी घरवालों को असेंबली रूम में बुलाया और उन्हें टास्क समझाया। बिग बॉस ने स्पष्ट किया कि, ‘आज की वोटिंग प्रक्रिया में घरवाले शामिल नहीं होंगे। आज इस सीजन में पहली बार, इस शो के प्रशंसकों (फैंस) के लिए घर के दरवाजे खोले जा रहे हैं। आज वोटिंग अवश्य होगी और यह वोटिंग आपके सामने लाइव होगी। आज तीन अलग-अलग बैचेज में फैंस घर के अंदर एंट्री करेंगे और हर एक बैच के सामने एक पार्टी को अपनी परफॉर्मेंस देनी होगी।’ इस घोषणा के बाद सभी घरवाले तैयार हो गए और अपनी स्पीच प्रैक्टिस करने लगे। प्रचार के दौरान, जब तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट और कुनिका सदानंद की पार्टी अपनी वोट अपील पूरी करके वापस लौट रही थी तब गौरव खन्ना ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘बहुत अच्छा टाइम वेस्ट किया आप लोगों ने।’

इसके बाद, गौरव जोर-जोर से हंसने लगे। गौरव के इस कमेंट पर तान्या मित्तल का मजेदार रिएक्शन आया। उन्होंने कहा, ‘कब जलना छोड़ोगे? जीके (GK – गौरव खन्ना) क्या करेगा?’ गौरव ने हंसते हुए कहा, ‘जीके दिखाएगा।’ इस पर तान्या ने तुरंत पूछा, ‘क्या दिखाएगा?’ उनकी इस बहस के बीच, वहां मौजूद ऑडियंस में से एक लड़की ने जोर से चिल्लाते हुए तान्या को जवाब दिया। उसने कहा, ‘जीके टीवी पर दिखेगा।’ यह सुनकर गौरव, मृदुल तिवारी और अशूनर कौर खुशी से झूम उठे और नाचने लगे। शहबाज बदेशा ने तान्या को शांत रहने की सलाह दी और कहा, ‘तू पानी पी।’ उधर, अपनी बात पर घर में मिले रिएक्शन से खुश गौरव ने तान्या की ओर इशारा करते हुए एक और कमेंट किया, ‘अब वो चिड़िया सोच रही है घोसले में वापस चली जाऊं।’ यह सुनकर घर के सभी सदस्य जोर-जोर से हंसने लगे।