Business Khas

Latest news
इंटरनेट की दुनिया में किसी पर मत करें भरोसा ਕੇਂਦਰੀ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਗ਼ਲਤ ਨੀਤੀਆਂ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਸਹਿਮਤੀ ਕਰਕੇ ਆਟੋ ਸੇਲ ਪਰਚੇਸ ਦਾ ਕਾਰੋਬਾਰ ਨੀਟ ਪੇਪਰ ਲੀਕ ਵਿਵਾਦ ਤੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨਾਂ 'ਤੇ PM ਮੋਦੀ ਦਾ ਵੱਡਾ ਬਿਆਨ ਦਿੱਲੀ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਦੇ ਹੱਕ 'ਚ ਡਟੇ ਦਿਲਜੀਤ ਦੁਸਾਂਝ ਗੜ੍ਹਾ ਦਾ ਕਬੀਰ ਪਾਰਕ ਬਣਿਆ ਬਦਹਾਲੀ ਦਾ ਸ਼ਿਕਾਰ, ਮੁਹੱਲਾ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਸੁਧਾਰ ਦੀ ਕੀਤੀ ਮੰਗ डीजीपी अनुराग धनखड़, एक साल पहले संभाला था पद, मचा हड़कंप ਸੰਸਦ ਦਾ ਮਾਨਸੂਨ ਸੈਸ਼ਨ ਦੀ ਹੋਈ ਸ਼ੁਰੂਆਤ; PM ਮੋਦੀ ਦੀ ਵਿਰੋਧੀਆਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਬਰਗਾੜੀ ਬੇਅਦਬੀ ਤੇ ਬਹਿਬਲਕਲਾਂ ਗੋਲੀਕਾਂਡ ਮਾਮਲੇ 'ਚ ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਤਲਬ ਕੇਐੱਮਵੀ ਦੀ ਐੱਨਸੀਸੀ ਕੈਡੇਟ ਨੇ ਇੰਟਰ ਗਰੁੱਪ ਸਪੋਰਟਸ ਸ਼ੂਟਿੰਗ ਮੁਕਾਬਲੇ ਵਿੱਚ ਜਿੱਤਿਆ ਸੋਨ ਤਗਮਾ ਕੁੜੀ ਨੇ ਰੀ-ਨੀਟ ਯੂਜੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆ ਵਿੱਚ ਏਆਈਆਰ-1 ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰਨ ਦਾ ਦਾਅਵਾ
You are currently viewing नेहा कक्कड़ अपने नए गाने को लेकर सुर्खियों में,’कैंडी शॉप’ गाने में अश्लील डांस! नेटिजन्स बोले- अब तो रुक जाओ

नेहा कक्कड़ अपने नए गाने को लेकर सुर्खियों में,’कैंडी शॉप’ गाने में अश्लील डांस! नेटिजन्स बोले- अब तो रुक जाओ

बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ का नया गाना ‘लॉलीपॉप… कैंडी शॉप’ रिलीज हो गया है और विवादों में भी आ गया है। इस गाने में नेहा के एक डांस स्टेप को अश्लील बताया जा रहा है। यूजर्स उनकी खूब आलोचना कर रहे हैं। लोग उनपर देश की संस्कृति को खराब करने का इल्जाम भी लगा रहे हैं। वो सोशल मीडिया पर निशाने पर हैं।नेहा कक्कड़ का ये गाना एक दिन पहले ही यूट्यूब पर आया है। इसे उन्होंने अपने भाई टोनी कक्कड़ के साथ बनाया है। वो भी म्यूजिक वीडियो में हैं। गाने के सिंगर नेहा और टोनी हैं। म्यूजिक और लिरिक्स टोनी का है। गाने को प्रोड्यूस भी उन्होंने ही किया है।

इस गाने में एक डांस स्टेप है, जिसे देखकर लोगों ने आपत्ति जताई है। इसके लिए नेहा और टोनी दोनों ही निशाने पर आ गए हैं। कुछ लोग ये भी बोल रहे हैं कि वो कोरियन की नकल कर रही हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि नेहा को इस तरह की हरकत करने पर शर्म आनी चाहिए। यहां देखिए लोगों ने क्या-क्या कहा है।  एक ट्विटर यूजर ने कहा, ‘ये नेहा धक्कड़ क्या करना चाहती है। भारतीय संस्कृति को किस दिशा में लेकर जा रही है। अब देश के युवा इससे क्या ही सीखेंगे। एक और X यूजर लिखते हैं, ‘उनके गाने और वीडियो दिन-ब-दिन घटिया, बेशर्म, अजीब और शैतानी होते जा रहे हैं…।’

एक ने लिखा, ‘#NehaKakkar ये क्या बकवास कर रही है? क्या उसने और भी छोटी दिखने के लिए कोई सर्जरी करवाई है? और वो नकली कोरियन बनने की कोशिश क्यों कर रही है..? वो बीच में आ गई है, गाने में न तो इंडियन फील है और न ही कोरियन। शादीशुदा औरतों को ऐसी बकवास करना बंद कर देना चाहिए।’ कभी – कभी इंसान खुद ऐसा कुछ कर देता है की उसको ट्रोल होना पड़े। अब नेहा कक्कड़ को ही देख लो। ऐसी हरकत की है गाने में अब लोग ट्रोल ना करें तो क्या करें!