Business Khas

Latest news
You are currently viewing जालंधर के पीजीआई अस्पताल में रिसेप्शन से मोबाइल चोरी की घटना

जालंधर के पीजीआई अस्पताल में रिसेप्शन से मोबाइल चोरी की घटना

जालंधर, लाजपत नगर स्थिति पीजीआई अस्पताल के अंदर एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल के रिसेप्शन एरिया से एक व्यक्ति का मोबाइल फोन चोरी होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित व्यक्ति इलाज से संबंधित जानकारी लेने के लिए रिसेप्शन पर खड़ा था, इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने मौके का फायदा उठाकर उसका मोबाइल फोन चोरी कर लिया।

घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि वह स्लिप चेक करवाने के लिए रिसेप्शन काउंटर पर गया था। उसने रिसेप्शनिस्ट को अपने मोबाइल फोन में स्लिप दिखाने के लिए मोबाइल दिया। रिसेप्शनिस्ट स्लिप को अंदर चेक करवाने चली गई और वापस आकर मोबाइल फोन को काउंटर पर रख दिया।

इसी दौरान रिसेप्शनिस्ट दूसरे मरीज से बातचीत करने लगी। इसी का फायदा उठाकर एक अज्ञात व्यक्ति, जो बाहर से आया हुआ बताया जा रहा है, मरीजों के पीछे खड़ा हो गया और मौका देखकर काउंटर पर रखा मोबाइल फोन चोरी कर लिया। बताया गया कि आरोपी मोबाइल चोरी करने के बाद चाय वाले की दुकान से पर्ची लेने का बहाना बनाकर वहां से फरार हो गया।