Business Khas

Latest news
ਸਿੱਖਾਂ ਤੋਂ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਵੱਲੋ ਬਖਸ਼ੇ ਰਵਾਇਤੀ ਸ਼ਸਤਰਾਂ ਨੂੰ ਖੋਇਆ ਰੌਇਲ ਚੈਲੰਜਰਜ਼ ਬੈਂਗਲੁਰੂ (RCB) ਨੇ ਕ੍ਰਿਕਟ ਜਗਤ ਵਿੱਚ ਉਹ ਕਾਰਨਾਮਾ ਕਰ ਦਿਖਾਇਆ ਸ਼ਹੀਦ ਬਾਬਾ ਖੁਸ਼ਹਾਲ ਸਿੰਘ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਲਾਂਬੜਾ ਵਿਖੇ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਸ਼ਬਦ ਗਾਇਨ ਮੁਕਾਬਲੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿਚ ਗਰਮੀ ਦੀਆਂ ਛੁੱਟੀਆਂ ਦਾ ਹੋਇਆ ਐਲਾਨ ਅਗਲੇ 3 ਘੰਟਿਆਂ 'ਚ ਤੂਫਾਨ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹਾਈ ਅਲਰਟ... ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਚੋਣਾਂ ਦੀ ਤਸਵੀਰ ਨੇ ਰਾਜ ਦੇ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਦ੍ਰਿਸ਼ ਨੂੰ ਸਪੱਸ਼ਟ ਐਨਕਾਂ ਜਾਂ ਸਮਾਨ ਉੱਚ-ਤਕਨੀਕੀ ਐਨਕਾਂ ਜਮ੍ਹਾਂ ਕਰਾਉਣ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ दिल्ली के हौज खास में AC ब्लास्ट से भीषण आग, रिटायर्ड IAS अधिकारी की मौत ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ਨੇ ਕੇਵਲ ਸਿੰਘ ਢਿੱਲੋਂ ਨੂੰ ਭਾਜਪਾ ਪੰਜਾਬ ਸੂਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨਿਯੁਕਤ ਹੋਣ 'ਤੇ ਵਧਾਈ ਦਿੱਤੀ पांचवां समर कैंप 1 जून से 30 जून तक आयोजित
You are currently viewing बोर्ड परीक्षाओं के दौरान कड़ा उतारने की नहीं दी जाएगी इजाजत: सिख तालमेल कमेटी

बोर्ड परीक्षाओं के दौरान कड़ा उतारने की नहीं दी जाएगी इजाजत: सिख तालमेल कमेटी

जालंधर, अलग-अलग स्कूलों के पेरेंट्स ने सिख तालमेल कमेटी के दफ़्तर में जाकर बताया है ।कि आने वाले दसवीं और बारहवीं क्लास के बोर्ड परीक्षाओं को लेकर स्कूलों में रोल नंबर जारी करते समय कई तरह की हिदायतें दी जा रही हैं। इन हिदायतों में परीक्षा सेंटर में घड़ी, मोबाइल फोन, चेन, बेल्ट वगैरह न लाने और कड़ा न पहनने को कहा जा रहा है। कमेटी के अध्यक्ष तजिंदर सिंह परदेसी, हरपाल सिंह चड्ढा, हरप्रीत सिंह नीटू, सतपाल सिंह सिद्दीकी और तजिंदर सिंह संत नगर ने एक बयान में कहा है। की कड़ा सिख धर्म का एक अहम हिस्सा है और पांच चिन् में से एक है। इसलिए सिख बच्चों से कड़ा उतारने को कहना उनकी धार्मिक भावनाओं से जुड़ा एक संवेदनशील मामला है।उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान नियमों का पालन करना ज़रूरी है, लेकिन धार्मिक पहचान से जुड़े चिन को लेकर संवेदनशीलता रवैया अपनाया जाना चाहिए। कमेटी ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी ,कि अगर बोर्ड परीक्षा के दौरान किसी स्टूडेंट का कड़ा उतरवाया गया या इस बारे में जबरदस्ती की गई, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सिख तालमेल कमेटी ने इस मामले में जिला प्रशासन से तुरंत सफाई देने और स्कूल मैनेजमेंट को सही गाइडलाइन देने की मांग की है, ताकि स्टूडेंट्स की धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया जा सके, और बोर्ड परीक्षा शांति और आसानी से हो सकें। इस मौके पर गुरविंदर सिंह नागी,गुरदीप सिंह (कालिया कॉलोनी), गुरविंदर सिंह सिद्धू, अमनदीप सिंह बग्गा, हरपाल सिंह (पाली चड्डा), गुरविंदर सिंह नागी, अरविंदर सिंह बबलू, प्रभजोत सिंह, लखबीर सिंह लकी, हरप्रीत सिंह सोनू, आदि मौजूद थे।