Business Khas

Latest news
ਟੀਨੂੰ ਨੇ ਨਿਰਮਾਣ ਵਿੱਚ ਤੇਜ਼ੀ ਲਿਆਉਣ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ बैंकों को कृषि एवं सहायक धंधों के लिए अधिकतम ऋण देने के निर्देश 650वें प्रकाश पर्व बड़े स्तर पर मना रही पंजाब सरकार : इंद्रजीत कौर सुशील रिंकू ने कनाडा में सांसद सुख धालीवाल से की मुलाकात ਪਟਾਖਾ ਮਾਰਕੀਟ ਲਗਾਉਣ ਲਈ ਕਿਸੇ ਵੀ ਥਾਂ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਨਹੀਂ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਹਾਰਟ ਅਟੈਕ ਮੰਨ ਕੇ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਅੰਤਿਮ ਸਸਕਾਰ ਪਰ CCTV ਨੇ ਖੋਲ੍ਹ 'ਤਾ ਭੇਤ ओह मॉय गॉड... निशु आजाद के घर के बाहर खड़े हैं कौन लोग? ਸਿੱਖ ਨੌਜਵਾਨ ਮੋਹਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਤੇ ਹੋਇਆ ਅਣਮਨੁੱਖੀ ਤਸ਼ੱਦਦ : ਸਿੱਖ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ FBI ਨੇ ਭਾਰਤੀ ਮੂਲ ਦੇ ਬੇਦੀ ਨੂੰ ਮੋਸਟ ਵਾਂਟੇਡ ਫਰਾਡਸਟਰਾਂ ਦੀ ਲਿਸਟ ‘ਚ ਪਾਇਆ ਜੇਡੀ ਵੈਂਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ- ਕਦੋਂ ਹੋਵੇਗੀ ਤਹਿਰਾਨ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ?
You are currently viewing 650वें प्रकाश पर्व  बड़े स्तर पर मना रही पंजाब सरकार : इंद्रजीत कौर

650वें प्रकाश पर्व बड़े स्तर पर मना रही पंजाब सरकार : इंद्रजीत कौर

नकोदर, श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित पंजाब सरकार द्वारा करवाए जा रहे समारोहों की श्रृंखला के अंतर्गत सोमवार शाम को नकोदर में गुरु जी के जीवन, दर्शन और शिक्षाओं पर आधारित ड्रोन शो करवाया गया

इस अवसर पर संबोधित करते हुए हल्का विधायक इंद्रजीत कौर मान ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास महाराज जी का 650वां प्रकाश पर्व मनाने के लिए बड़े स्तर पर समारोह करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को श्री गुरु रविदास जी की सनातन शिक्षाओं से परिचित कराने और अपनी समृद्ध सामाजिक व आध्यात्मिक विरासत से जोड़ने के लिए यह अनूठी पहल की गई है। विधायक ने कहा कि यह जिले का पहला शो है, जो नकोदर में करवाया जा रहा है। आने वाले दिनों में जिले के अन्य क्षेत्रों में भी ऐसे ड्रोन शो करवाए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि 8 सितंबर को लायलपुर खालसा कॉलेज, जालंधर, 9 सितंबर को शाहकोट, 10 सितंबर को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रंधावा मसंद और 11 सितंबर को नई दाना मंडी फिरोजपुर में ड्रोन शो करवाए जाएंगे।

इस अवसर पर प्रमुख हस्तियों में चेयरमैन जिला परिषद दर्शन सिंह टाहली, प्रधान नगर कौंसिल प्रदीप सिंह, चेयरमैन मार्केट कमेटी जसवीर सिंह धनजल, चेयरमैन मार्केट कमेटी बिलगा जसवीर सिंह संगोवाल, चेयरमैन मार्केट कमेटी नूरमहल लखवीर सिंह, एस.डी.एम. नकोदर सिमरनजीत सिंह, डी.एस.पी. सरवण सिंह बल्ल,  गांवों के सरपंच-पंच सहित बड़ी संख्या में संगत मौजूद थी।