जालंधर, श्री देवी तालाब मंदिर में शुभम सावालिया ने माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी के चरणों में शीश नवाकर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर में पहुंचने पर मंदिर प्रबंधक कमेटी की ओर से शुभम सावालिया का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धा एवं भक्ति का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया।इस मौके पर मास्टर हरि चंद, पंडित, विक्रमजीत, दीपक कुमार जी, विनय कुमार जी और विक्की वर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।मंदिर प्रबंधक कमेटी ने कहा कि श्री देवी तालाब मंदिर में आने वाली संगत का हमेशा श्रद्धा एवं सम्मान के साथ स्वागत किया जाता है।
