दिल्ली में भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग राज्यों में विधान परिषदों के लिए हुए चुनावों में कांग्रेस अब तक शून्य पर है. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि ये चुनाव बैलेट बॉक्स और पेपर के जरिए हुए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस किसी भी चुनाव में जनता का समर्थन हासिल करने की क्षमता नहीं रखती है. पटना में बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के लोग जीतते हैं तो इसे लोकतंत्र की जीत बताते हैं और हारने पर लोकतंत्र की हार कहते हैं. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट इनके पक्ष में फैसला देता है तो वह अच्छा होता है. संजय सरावगी ने कहा कि भाजपा छात्रों की बात सुनेगी और उनके सामने अपनी बात भी रखेगी. उन्होंने कहा, “हम इस झूठे गठबंधन के नैरेटिव को खत्म करेंगे.”
अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
- Post author:businesSsKhas
- Post published:October 28, 2026
- Post category:ਪੰਜਾਬ
