Business Khas

Latest news
मिडटर्म में मिली हार के बाद अब ईरान खत्म करेगा ट्रंप की ताकत? ਪੰਜਾਬੀ ਗਾਇਕ ਕਮਲ ਗਰੇਵਾਲ ਨੂੰ ਰੋਹਿਤ ਗੋਦਾਰਾ ਗੈਂਗ ਦੇ ਨਾਂ ‘ਤੇ ਧਮਕੀ ਅਮਰੀਕਾ ਦੀਆਂ ਮਿਡਟਰਮ ਚੋਣਾਂ ‘ਚ ਟਰੰਪ ਨੇ ਮੰਨੀ ਹਾਰ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਬਾਦਲ ਦੀ ਧੀ ਰੀਆ ਦਾ ਹੋਇਆ ਵਿਆਹ, PM ਮੋਦੀ ਸਮੇਤ ਕਈ ਦਿੱਗਜ ਆਗੂ ਪਹੁੰਚੇ '6.7 करोड़ देकर भी दुनिया देख रही मेरा बाथरूम', गुरुग्राम में फ्लैट लेकर फंसा परिवार ਮਿਡਟਰਮ ਇਲੈਕਸ਼ਨ ‘ਚ ਰਿਪਲਿਕਨ ਦੀ ਹਾਰ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਈਰਾਨ ਵਿੱਚ ਲੱਗੇ ਪੋਸਟਰ पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश और हरजीत सिंह संधू के नेतृत्व में पार्टी में जताया विश्वास ਵੱਖ-ਵੱਖ ਵਿਭਾਗਾਂ ਦੇ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੇ ਆਪਣੇ ਵਿਭਾਗਾਂ ਵਿੱਚ ਗੇਟ ਰੈਲੀਆਂ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਹਾਕੀ ਏਸ਼ੀਅਨ ਚੈਂਪੀਅਨਜ਼ ਟਰਾਫੀ ਦੀ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਸਫ਼ਲਤਾ ਲਈ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਕੀਤਾ ਧੰਨਵਾਦ ਬੈਂਕਾਂ ਲਈ ਮਿੱਥੇ ਗਏ ਟੀਚਿਆਂ ਤੇ ਨਤੀਜਿਆਂ ਬਾਰੇ ਕੀਤੀ ਚਰਚਾ
You are currently viewing मिडटर्म में मिली हार के बाद अब ईरान खत्म करेगा ट्रंप की ताकत?

मिडटर्म में मिली हार के बाद अब ईरान खत्म करेगा ट्रंप की ताकत?

ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने बुधवार को अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को मिली हार के बाद चेतावनी दी कि अगर ईरान पर कोई नया सैन्य हमला होता है, तो ईरान इसका पहले से कहीं कड़ा जवाब देगा। अमेरिका के मध्यावधि चुनावों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार के बाद ईरान ने अपने तीखे बयानों को और तेज कर दिया है। मुजतबा खामेनेई ने कहा कि ईरान सभी क्षेत्रों में खुद को मजबूत करना जारी रखेगा, ताकि वह किसी के भी किसी हमले का सामना कर सके।

ईरानी नेता ने कहा कि ईरान के प्रति अमेरिका का शत्रुतापूर्ण रवैया नहीं बदलेगा, चाहे अमेरिका में ट्रंप हारें या जीतें,  किसी भी राजनीतिक दल की सरकार हो या ईरान कोई भी रियायत दे दे। उन्होंने उन लोगों को कहा कि किसी तरह की गलतफहमी ना पालें जो मध्यावधि चुनावों के नतीजों के बाद अमेरिकी नीति में बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने अमेरिकी वैश्विक प्रभुत्व में गिरावट का जिक्र किया। उनका तर्क था कि अमेरिका अपनी सैन्य ताकत और अंतरराष्ट्रीय प्रभाव खो रहा है। मुजतबा खामेनेई ने दावा किया कि अमेरिका के अपने ही कदमों ने उसकी ताकत के कम होने की प्रक्रिया को तेज कर दिया है।