Business Khas

Latest news
ਨੌਜਵਾਨ ਦਾ ਗੋਲੀਆਂ ਮਾਰ ਕੇ ਕਤਲ ਸ਼ਿਮਲਾ 'ਚ ਸਕੂਲ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਦਾ ਦਿਨ-ਦਿਹਾੜੇ ਗੋਲੀ ਮਾਰ ਕੇ ਕਤਲ ਭਾਰਤ ਨੇ 7 ਵਿਕਟਾਂ ਨਾਲ ਜਿੱਤਿਆ ਪਹਿਲਾ ਵਨ ਡੇਅ, ਸ਼ੁਭਮਨ ਗਿੱਲ ਨੇ ਅਫਗਾਨ ਗੇਂਦਬਾਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਪਛਾੜਿਆ ਰੇਲਵੇ ਦਾ ਬਦਲਿਆ ਟਾਈਮ ਟੇਬਲ 14 ਤੋਂ 23 ਜੂਨ ਤੱਕ ਤ੍ਰਿਵੇਣੀ ਐਕਸਪ੍ਰੈਸ ਸਮੇਤ 10 ਟ੍ਰੇਨਾਂ ਦੇ ਬਦਲੇ ਰੂਟ शिव भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायक हंसराज रघुवंशी ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਲੋਕ ਭਲਾਈ ਨੀਤੀਆਂ ਦੇ ਬਲਬੂਤੇ ਦੁਬਾਰਾ ਭਾਰੀ ਬਹੁਮਤ ਨਾਲ ਸੱਤਾ ਵਿੱਚ ਵਾਪਸੀ ਦਾ ਦਾਅਵਾ ਦਸਮੇਸ਼ ਨਗਰ ਘਟਨਾ ਬਹੁਤ ਦੁਖਦਾਈ ਹੈ: ਸੁਸ਼ੀਲ ਕੁਮਾਰ ਰਿੰਕੂ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਫਿੱਕੀ ਕੈਸਕੇਡ ਵੱਲੋਂ ਤਸਕਰੀ ਅਤੇ ਜਾਲਸਾਜ਼ੀ ਨਾਲ ਨਜਿੱਠਣ ਲਈ ਸਮਰੱਥਾ ਨਿਰਮਾਣ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਬਿਆਸ ਦਰਿਆ ਦਾ ਪਾਣੀ ਪੱਧਰ ਵਧਣ ਨਾਲ ਮੰਡ ਖੇਤਰ ਦੇ ਲੋਕਾਂ 'ਚ ਮੁੜ ਹੜ੍ਹ ਦਾ ਖੌਫ ਦਿੱਲੀ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਝਟਕਾ! 1 ਤੋਂ 3.30% ਤੱਕ ਮਹਿੰਗੀ ਹੋ ਸਕਦੀ ਹੈ ਬਿਜਲੀ

मां बोली को बढ़ावा देने के लिए उठाया एक और कदम, दफ्तर का सारा कागजी कार्य पंजाबी भाषा में किया शुरू : MLA रमन अरोड़ा ने

जालंधर, संजय शर्मा रोहित बघे जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा ने मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान के दिशा निर्देश के अनुसार अपने दफ्तर में होने वाले कागजी काम आज से पंजाबी में करने की घोषणा की। इस बारे में बताते हुए विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब सरदार भगवंत मान ने पंजाबी मां बोली के विस्तार के लिए जो कार्य करने शुरू किए है। वह बहुत ही सराहनीय है, इसीलिए हम सभी का भी कर्तव्य बनता है कि हम अपने दिनचर्या के कार्यों में पंजाबी को प्रमुखता से आगे लाए। तभी पंजाबी मां बोली का विस्तार होगा।

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में मुख्यमंत्री स. भगवंत मान जी के दिशा निर्देश के अनुसार पंजाब के लोगों के लिए हर दिन लोक सेवा को समर्पित कार्य कर रही है क्योंकि आम आदमी पार्टी का एक ही मकसद है कि पंजाब में हर वर्ग के घर में खुशियां हो। पंजाब का हर वर्ग अपने जीवन को एक अच्छे तरीके से व्यतीत करें। पंजाबी मां बोली को बढ़ावा देने की स.भगवंत मान जी की शुरूआत पर विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि बहुत ही फक्र की बात है कि पंजाब के मुख्यमंत्री पंजाबी मां बोली के विस्तार को लेकर और पंजाबी भाषा के सत्कार के लिए कितने तत्पर हैं। और विधायक रमन अरोड़ा ने कहा पंजाब में आज हर वर्ग आम आदमी पार्टी की सरकार से खुशहाल है, फिर चाहे वह लोगों को मुफ्त बिजली मिलना हो या फिर लोकहित के अन्य कार्य हो बहुत थोड़े समय में ही आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब के लोगों के साथ किए वादे पूरे करने शुरू कर दिए।

मुख्यमंत्री स.भगवंत मान और हमारी समूची टीम पंजाब की तरक्की खुशहाली और विकास के लिए दिन रात एक कर पंजाबियों के लिए कार्य कर रही है। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा आज से मेरी पुरजोर कोशिश रहेगी कि मेरे दफ्तर के सभी कार्य जिस में भी लिखित या मौखिक भाषा का प्रयोग होगा। वहां पर पंजाबी मां बोली का प्रयोग किया जाएगा।