विपक्ष ऐन वक्त पर पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर चटकीला रंग डालने की तैयारी में था। लेकिन ये क्या केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के एक एक्शन ने रंग में भंग डाल दिया। शराब घोटाले में जेल में बंद मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) से ईडी की पूछताछ हुई तो दूसरी तरफ लैंड फॉर जॉब (Land For Jobs Scam Case) स्कैम में लालू यादव (Lalu Yadav) से सीबीआई ने सवाल-जवाब किए। विपक्ष की तैयारी कहां तो मोदी सरकार को घेरने की थी लेकिन केंद्रीय एजेंसियों के दांव के सामने विपक्ष अब बिखरा सा नजर आने लगा है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) तो अब विपक्षी खेमे की तरफ से खम्म ठोकने वाले हैं। सिसोदिया की गिरफ्तारी से आम आदमी पार्टी (AAP) लाल है। अब केजरीवाल होली के दिन देश के लिए पूजा और प्रार्थना करने वाले हैं। केजरीवाल ने देशवासियों से होली मनाने के बाद थोड़ा वक्त निकालकर देश की खातिर मेरे साथ भगवान की पूजा और ध्यान करने की अपील की है। दरअसल, केंद्रीय एजेंसियों के एक्शन में आने के बाद विपक्षी दल भी सकते में हैं। कुछ दिन पहले 8 दलों ने केंद्रीय एजेंसियों के गलत इस्तेमाल पर पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी थी।
मिशन 2024 के लिए सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष हर कोई पिचकारी में रंग भर रहा था
- Post author:businesSsKhas
- Post published:March 7, 2023
- Post category:ਪੰਜਾਬ
