Business Khas

You are currently viewing आमिर खान की नई गर्लफ्रेंड गौरी इन दिनों काफी चर्चा में

आमिर खान की नई गर्लफ्रेंड गौरी इन दिनों काफी चर्चा में

आमिर खान ने कुछ दिनों पहले अपने बर्थडे पर गौरी के साथ रिलेशनशिप कन्फर्म किया है। कई दिनों से आमिर और गौरी के रिलेशन की खबरें आ रही थीं, लेकिन आमिर के कन्फर्मेंशन के बाद फैंस को बड़ा सरप्राइज मिला। आमिर ने गौरी को परिवार वालों और बच्चों से मिलवाया है। अब आमिर की बहन निखत ने भाई की गर्लफ्रेंड को लेकर बात की।

टाइम्स अप्लॉड ट्रेंड्स को दिए इंटरव्यू में आमिर की बहन ने कहा, ‘हम लोग बहुत खुश हैं आमिर के लिए और गौरी के लिए भी क्योंकि वो बहुत ही अच्छी इंसान हैं और हम(पूरा परिवार) चाहता है कि ये दोनों खुश रहें हमेशा-हमेशा।’ आमिर की बहन ने यह भी बताया कि वह साल भर पहले गौरी से मिली थीं मुंबई में।