Business Khas

Latest news
ਪੰਜਾਬ ਦੇ 5 ਵੱਡੇ ਮੰਦਿਰਾਂ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ ਮੁੱਲਾਂਪੁਰ ‘ਚ 6 ਜੂਨ ਤੋਂ ਭਾਰਤ-ਅਫਗਾਨਿਸਤਾਨ ਟੈਸਟ ਮੈਚ भारत से सीमा विवाद को लेकर बयान से भड़के लोग कॉकरोच जनता पार्टी के तीन प्रवक्ता कौन हैं सूर्यकुमार यादव की टी20 कप्तानी पर क्यों लगाई जा रहीं अटकलें ट्रैफिक नियमों के बारे में अधिक से अधिक जागरूक करने पर दिया जोर ਸਿੱਖ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਦਫਤਰ ਪੁਲੀ ਅਲੀ ਮਹੱਲਾ ਵਿਖੇ ਅਰਦਾਸ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਏ ਜਾਣਗੇ ਵੋਟਰ ਮੈਪਿੰਗ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਲਈ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਸਾਰੇ ਬੂਥਾਂ ’ਤੇ 7 ਜੂਨ ਨੂੰ ਲੱਗਣਗੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਕੈਂਪ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ’ਚ ਭਾਗ ਲੈਣ ਲਈ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਆਨਲਾਈਨ ਵਰਕ ਰੈਡੀਨੈਂਸ ਟੈਸਟ ਲਈ ਰਜਿਸਟ੍ਰੇਸ਼ਨ ਦੀ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਸ਼ੁਰੂ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਕੈਂਟ ਦੇ ਰੈਸਟੋਰੈਂਟ ‘ਚ ਲੱਗੀ ਭਿਆਨਕ ਅੱਗ
You are currently viewing अरबाज-शूरा की बिटिया का नाम, शेयर की पहली झलक

अरबाज-शूरा की बिटिया का नाम, शेयर की पहली झलक

अरबाज खान और शूरा खान ने बुधवार को अपनी बेटी सिपारा खान की पहली झलक फैंस के साथ शेयर की. कपल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दो प्यारी-प्यारी तस्वीरें शेयर की, जिसने फैंस का दिल जीत लिया. शेयर की गई फोटोज में दोनों अपने बेटी सिपारा हाथ और पैरे थामे नजर आ रहे हैं. पहली फोटो में अरबाज खान ने अपनी नन्ही सी बेटी के छोटे-छोटे हाथों को अपने हाथों में पड़का हुआ है. वहीं, दूसरी फोटो में बेटी सिपारा ने अपनी मां शूरा की उंगली थामी हुई है. फोटोज देखते ही लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई. पोस्ट के साथ दोनों ने लिखा, ‘नन्हे हाथ और नन्हे पैर, लेकिन हमारे दिल का सबसे बड़ा हिस्सा’. ये पल उनके लिए बेहद खास था, क्योंकि 5 अक्टूबर को सिपारा के जन्म के बाद ये उनकी पहली फैमिली झलक थी. 8 अक्टूबर को कपल ने एक जॉइंट पोस्ट के जरिए अपनी बेटी का नाम भी सबको बताया था. उन्होंने लिखा था, ‘वेलकम बेबी गर्ल सिपारा खान साथ ही शूरा ने कैप्शन में ‘अलहमदुलिल्लाह’ भी लिखा था.

जानकारी के मुताबिक, शूरा खान को 4 अक्टूबर को पी.डी. हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इससे कुछ दिन पहले ही परिवार ने एक छोटा और प्यारा बेबी शावर रखा था, जिसमें सिर्फ करीबी लोग शामिल हुए थे. इस मौके पर सलमान खान और अरहान खान भी मौजूद थे. सभी ने जल्द आने वाली नन्ही मेहमान के लिए ढेरों दुआएं दीं. इसी प्राइवेट सेलिब्रेशन के बाद शूरा को अस्पताल ले जाया गया और अगली ही ये गुड न्यूज आ गई.