Business Khas

You are currently viewing मलाइका अरोड़ा और नोरा फतेही का वीडियो सामने आया

मलाइका अरोड़ा और नोरा फतेही का वीडियो सामने आया

डांसर-एक्ट्रेस नोरा फतेही ने अमेरिकन मेनस्ट्रीम म्यीजिक वीडियोज में डेब्यू कर लिया है. वो अमेरिकन सिंगर Jason Derulo के साथ सॉन्ग स्नेक में नजर आईं. इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है. नोरा फतेही का डांस कहर ढा रहा है. अब एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने भी इस गाने पर डांस करके टेंपरेचर बढ़ा दिया है. दरअसल, हाल ही में नोरा और जेसन को गाने को प्रमोट करते हुए देखा गया.

वो एक रियलिटी शो में पहुंचे थे. यहां पर उन्होंने डांस किया था. नोरा ने इस डांस का वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में नोरा जेसन और मलाइका साथ में डांस करते दिख रहे हैं. नोरा और मलाइका ने अपने किलर मूव्स से तहलका मचा दिया. उनके डांस मूव्स पसंद किए गए. वीडियो शेयर करते हुए नोरा ने लिखा- INSANE VIBES. स्नेक. हमारा नया गाना देखते रहिए.