Business Khas

Latest news
ਆਟੋ ਡੀਲਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਸਾਵਣ ਦੀ ਸੰਗਰਾਂਦ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿਚ ਖੀਰ ਪੂਰੇ ਦਾ ਲੰਗਰ ਲਗਾਏ ਪੁਰੀ ਵਿੱਚ ਜਗਨਨਾਥ ਰੱਥ ਯਾਤਰਾ ਦੌਰਾਨ ਭਾਜੜ ਵਰਗ੍ਹੇ ਹਾਲਾਤ ਤਰਨਤਾਰਨ ਵਿੱਚ ਗਲਤੀ ਨਾਲ ਗਈ 7 ਅਤੇ ਡੇਢ ਸਾਲ ਦੇ ਬੱਚੇ ਦੀ ਜਾਨ ਸਕੂਲ ਬੱਸ ਹੇਠਾਂ ਆਉਣ ਨਾਲ 3 ਸਾਲਾ ਸਮਰਦੀਪ ਦੀ ਮੌਤ ਅਮਰੀਕਾ ’ਚ ਮਾਲ ਦੇ ਅੰਦਰ ਭਾਰਤੀ ਸ਼ਖਸ ’ਤੇ ਧਰਮ ਜਾਣਨ ਮਗਰੋਂ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ ਪੰਜਾਬ ਦੇ 7 ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਚ ਅੱਜ ਹੁੰਮਸ ਭਰੀ ਗਰਮੀ ਦਾ ਅਲਰਟ पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने किया जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का किया निरीक... करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात पंजाब को मिलेगी : केवल सिंह ढिल्लों ਪੰਜਾਬ ਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਅੱਠ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਿਆਂ 'ਤੇ ਟੈਕਸ ’ਚ ਵਾਧਾ ਵਾਇਰਲ ਵੀਡੀਓ ਦੇਖ ਕੇ ਚਾਹ ਪੀਣੀ ਛੱਡ ਦੇਵੋਗੇ
You are currently viewing पूर्व सांसद सुशील रिंकू बने देश के आटो पार्ट्स मैन्युफैक्चरर्स की आवाज

पूर्व सांसद सुशील रिंकू बने देश के आटो पार्ट्स मैन्युफैक्चरर्स की आवाज

नई दिल्ली/जालंधर, भाजपा पंजाब के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू देश के आटो पार्ट्स मैन्युफैक्चरर्स की आवाज बने हैं। उन्होंने केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से दिल्ली में मुलाकात कर ऑटो पार्ट्स और ऑटो कंपोनेंट्स पर लगने वाली जीएसटी रेट को 28 फीसदी से घटाकर 12 फीसदी करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि इससे खासकर माइक्रो, स्माल और मीडियम इंटरप्राइसेस को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने वित्तमंत्री सीतारमण को जालंधर आने का न्यौता भी दिया।

पूर्व सांसद सुशील रिंकू को पिछले दिनों जालंधर ऑटो पार्ट्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (JAMA) के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर ऑटो पार्ट्स और ऑटो कंपोनेंट्स पर लगने वाली जीएसटी रेट को कम करवाने का आग्रह किया था। इसके बाद सुशील रिंकू ने दिल्ली में केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से जीएसटी दर को घटाने की मांग रखी है।