Business Khas

You are currently viewing हॉलीवुड एक्ट्रेस बादशाह खान के साथ काम करना चाहती हैं

हॉलीवुड एक्ट्रेस बादशाह खान के साथ काम करना चाहती हैं

शाहरुख खान सिर्फ भारत में ही मशहूर नहीं हैं, बल्कि विदेशों में भी लोग उनसे बहुत प्यार करते हैं. बॉलीवुड में तो लोग उनके साथ काम करने की तमन्ना रखते ही हैं. वहीं अब हॉलीवुड में भी एक्टर और एक्ट्रेस बादशाह के साथ काम करने की इच्छा करने लगे हैं. हाल ही में एकेडमी अवॉर्ड (ऑस्कर) विनर हॉलीवुड एक्ट्रेस निकोल किडमैन ने किंग खान के साथ काम करने की इच्छा जताई है.

निकोल का कहना है कि शाहरुख खान के साथ काम करना बहुत अच्छा होगा.‘मूलॉन रूज’, ‘द आवर्स’ जैसी बेहतरीन हॉलीवुड फिल्मों के लिए मशहूर निकोल ने जूम के साथ बातचीत में कहा, “मैं जयपुर, गोवा, आदि जैसे कई शहरों में जा चुकी हूं. मैं ऐश्वर्या राय बच्चन से मिली हूं और ‘द परफेक्ट कपल’ सीरीज में ईशान खटर के साथ काम किया है. ये हमारे देश के लिए एक स्ट्रॉन्ग पुल का काम करता है”. जब उनको बताया गया कि लोग उनके और शाहरुख खान के साथ में करने की अपेक्षा कर रहे हैं, इस पर उन्होंने कहा, “ये बहुत अच्छा होगा”.