Business Khas

You are currently viewing हनी सिंह ने बादशाह के साथ अपने झगड़े को लेकर चुप्पी तोड़ी

हनी सिंह ने बादशाह के साथ अपने झगड़े को लेकर चुप्पी तोड़ी

नई दिल्ली. हनी सिंह और बादशाह के बीच लड़ाई सालों पुरानी है. पिछले कुछ समय से बादशाह लगातार हनी सिंह को लेकर कुछ न कुछ बयान देते रहे हैं. इस बीच हनी सिंह ने बादशाह के साथ अपने झगड़े को लेकर चुप्पी तोड़ी है और उन पर कई आरोप लगाए हैं. हनी सिंह का कहना है कि बादशाह ने बार-बार अपने अपने गानों के जरिए उन्हें निशाना बनाया. इसके साथ ही उनकी बीमारी का भी मजाक उड़ाया है.

इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में हनी सिंह ने कहा, लोग अक्सर मुझसे बादशाह के साथ मेरी कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में पूछते हैं. झगड़ा तब होता है, जब उसमें दोनों लोग शामिल हों, लेकिन 10 सालों तक एक आदमी मुझे गालियां देता रहा, मेरे बारे में गाने बनाता रहा, मेरी बीमारी का मजाक उड़ाता रहा लेकिन मैंने कभी जवाब नहीं दिया.

हनी सिंह ने कहा, इसी साल मैंने बोलना शुरू किया और वो भी अपने फैंस की वजह से. मेरे फैंस ने मुझे डीएम भेजकर कहा कि प्लीज कुछ बोलिए, अब ये हमारी इज्जत का सवाल है. एक आदमी (बादशाह) लगातार आपके बारे में बुरा बोल रहा है. इसके बाद उसने माफी मांगी और अपनी गलती मानी. लेकिन वो उन लोगों में से है जो पहले थूकते हैं और फिर चाटते हैं. देखना वो फिर पलट जाएगा. मैं ऐसे लोगों को कुछ नहीं समझता हूं.