Business Khas

You are currently viewing क्या वजन कम करने वाली दवा के चक्कर में फंसे कपिल शर्मा?

क्या वजन कम करने वाली दवा के चक्कर में फंसे कपिल शर्मा?

मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर फैंस को हैरान कर दिया है. हाल ही में कपिल शर्मा को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था. इस दौरान वो काफी दुबले-पतले दिखाई दिए. कपिल ने अपना कई किलो वजन कम कर लिया है. इसके बाद फैंस का मानना है कि कपिल अब और फिट हो गए हैं. जबकि कई फैंस ने कहा कि वो अस्वस्थ लग रहे हैं. कपिल शर्मा के वजन कम करने की खबरों के बीच सोशल मीडिया यूजर्स को उनके स्वास्थ्य के लिए भी चिंता हुई. इसी बीच ओजम्पिक (वजन कम करने की दवा) की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं. फैंस का मानना है कि इसी दवा के इस्तेमाल के चलते कॉमेडियन ने अपना वजन कम किया है. पहले करण जौहर और राम कपूर जैसी मशहूर शख्सियतों पर भी इस तरह के आरोप लग चुके हैं. सोशल मीडिया पर फैंस ने कपिल का वीडियो देखने के बाद तरह-तरह के कमेंट्स किए.