जालंधर, कन्या महा विद्यालय में 11वीं गवर्निंग बॉडी की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता के.एम.वी. मैनेजिंग कमेटी के अध्यक्ष श्री चंदर मोहन ने की। बैठक में संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों, अधोसंरचनात्मक विकास और आने वाले समय की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा था प्रो. अतीमा शर्मा द्विवेदी के उत्कृष्ट नेतृत्व की गहरी सराहना। उनके दूरदर्शी सोच, निरंतर प्रयास और शैक्षणिक दृष्टि ने के.एम.वी. को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।
समिति के सदस्यों ने उनकी उन पहल कदमाओं की प्रशंसा की जिनके तहत शिक्षा का स्तर बेहतर हुआ, रिसर्च संस्कृति मजबूत हुई, अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ा और उद्योग आधारित नए और नवोन्मेषी कार्यक्रम शुरू किए गए जिससे छात्राओं का समग्र विकास हो रहा है। इस बैठक में उपस्थित सदस्य थे श्री चंदर मोहन, प्रो. अतीमा शर्मा द्विवेदी, श्री आलोक सोंधी, डॉ. सुषमा चावला, डॉ. सुषमा चोपड़ा, श्री ध्रुव मित्तल, डॉ. सुमन शर्मा (पूर्व प्रिंसिपल, लेडी श्री राम कॉलेज, दिल्ली एवं वाइस-चांसलर नामित सदस्य, श्री सुरेश सेठ, तथा डी.पी.आई. द्वारा नामित सदस्य डॉ. जतिंदर पाल सिंह आदि।
गवर्निंग बॉडी ने संस्थान की उत्कृष्ट प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और विश्वास जताया कि के.एम.वी. मजबूत, प्रगतिशील और दूरदर्शी नेतृत्व के साथ आगे भी शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छूता रहेगा।
