Business Khas

Latest news
ਆਟੋ ਡੀਲਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਸਾਵਣ ਦੀ ਸੰਗਰਾਂਦ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿਚ ਖੀਰ ਪੂਰੇ ਦਾ ਲੰਗਰ ਲਗਾਏ ਪੁਰੀ ਵਿੱਚ ਜਗਨਨਾਥ ਰੱਥ ਯਾਤਰਾ ਦੌਰਾਨ ਭਾਜੜ ਵਰਗ੍ਹੇ ਹਾਲਾਤ ਤਰਨਤਾਰਨ ਵਿੱਚ ਗਲਤੀ ਨਾਲ ਗਈ 7 ਅਤੇ ਡੇਢ ਸਾਲ ਦੇ ਬੱਚੇ ਦੀ ਜਾਨ ਸਕੂਲ ਬੱਸ ਹੇਠਾਂ ਆਉਣ ਨਾਲ 3 ਸਾਲਾ ਸਮਰਦੀਪ ਦੀ ਮੌਤ ਅਮਰੀਕਾ ’ਚ ਮਾਲ ਦੇ ਅੰਦਰ ਭਾਰਤੀ ਸ਼ਖਸ ’ਤੇ ਧਰਮ ਜਾਣਨ ਮਗਰੋਂ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ ਪੰਜਾਬ ਦੇ 7 ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਚ ਅੱਜ ਹੁੰਮਸ ਭਰੀ ਗਰਮੀ ਦਾ ਅਲਰਟ पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने किया जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का किया निरीक... करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात पंजाब को मिलेगी : केवल सिंह ढिल्लों ਪੰਜਾਬ ਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਅੱਠ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਿਆਂ 'ਤੇ ਟੈਕਸ ’ਚ ਵਾਧਾ ਵਾਇਰਲ ਵੀਡੀਓ ਦੇਖ ਕੇ ਚਾਹ ਪੀਣੀ ਛੱਡ ਦੇਵੋਗੇ

MLA रमन अरोड़ा ने पंजाबी मां बोली को बढ़ावा देने के लिए उठाया एक और कदम

जालंधर,(संजय शर्मा)-जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा ने मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान के दिशा निर्देश के अनुसार अपने दफ्तर में होने वाले कागजी काम आज से पंजाबी में करने की घोषणा की। इस बारे में बताते हुए विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब सरदार भगवंत मान ने पंजाबी मां बोली के विस्तार के लिए जो कार्य करने शुरू किए है। वह बहुत ही सराहनीय है, इसीलिए हम सभी का भी कर्तव्य बनता है कि हम अपने दिनचर्या के कार्यों में पंजाबी को प्रमुखता से आगे लाए। तभी पंजाबी मां बोली का विस्तार होगा।

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में मुख्यमंत्री स. भगवंत मान जी के दिशा निर्देश के अनुसार पंजाब के लोगों के लिए हर दिन लोक सेवा को समर्पित कार्य कर रही है क्योंकि आम आदमी पार्टी का एक ही मकसद है कि पंजाब में हर वर्ग के घर में खुशियां हो। पंजाब का हर वर्ग अपने जीवन को एक अच्छे तरीके से व्यतीत करें। पंजाबी मां बोली को बढ़ावा देने की स.भगवंत मान जी की शुरूआत पर विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि बहुत ही फक्र की बात है कि पंजाब के मुख्यमंत्री पंजाबी मां बोली के विस्तार को लेकर और पंजाबी भाषा के सत्कार के लिए कितने तत्पर हैं। और विधायक रमन अरोड़ा ने कहा पंजाब में आज हर वर्ग आम आदमी पार्टी की सरकार से खुशहाल है, फिर चाहे वह लोगों को मुफ्त बिजली मिलना हो या फिर लोकहित के अन्य कार्य हो बहुत थोड़े समय में ही आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब के लोगों के साथ किए वादे पूरे करने शुरू कर दिए।

मुख्यमंत्री स.भगवंत मान और हमारी समूची टीम पंजाब की तरक्की खुशहाली और विकास के लिए दिन रात एक कर पंजाबियों के लिए कार्य कर रही है। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा आज से मेरी पुरजोर कोशिश रहेगी कि मेरे दफ्तर के सभी कार्य जिस में भी लिखित या मौखिक भाषा का प्रयोग होगा। वहां पर पंजाबी मां बोली का प्रयोग किया जाएगा।