Business Khas

Latest news
ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ’ ਅਤੇ ਗੈਂਗਸਟਰਾਂ ‘ਤੇ ਵਾਰ’ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ ਜਲੰਧਰ ਦਿਹਾਤੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਨਾਕਾਬੰਦੀ अमित शाह की रैली को लेकर जालंधर वेस्ट में मीटिंग ਸਿੱਖ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਵੱਲੋਂ ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦੇ ਅਖੋਤੀ ਪੁਲਸ ਮੁਕਾਬਲੇ ਦਾ ਸੁਓ ਮੋਟੋ ਲੈਣ ਦਾ ਜੋਰਦਾਰ ਸਵ... ਕੇਐਮਵੀ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਨਸ਼ਾ ਮੁਕਤ ਭਾਰਤ ਅਭਿਆਨ ਅਧੀਨ ਸਹੁੰ ਚੁੱਕੀ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਇਨਫਲੂਐਂਸਰ ਨੈਨਸੀ ਗਰੇਵਾਲ ਦਾ ਕੈਨੇਡਾ ‘ਚ ਕਤਲ ਭਾਰਤੀ ਰੁਪਇਆ ਰਿਕਾਰਡ ਪੱਧਰ 'ਤੇ ਡਿੱਗਿਆ ਈਰਾਨ ਨੇ 500 ਮਿਜ਼ਾਈਲਾਂ ਤੇ 2,000 ਡਰੋਨ ਦਾਗੇ, ਅਮਰੀਕਾ ਦਾ ਪਲਟਵਾਰ ਪੰਜਾਬੀ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਦੇ ਹਿਮਾਚਲ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕੱਟੇ 2 ਦਿਨਾਂ 'ਚ 950 ਚਲਾਨ भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं-सन्नी शर्मा ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੋੜਾਂ ਵਾਲੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਹੋਲੀ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ
You are currently viewing भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं-सन्नी शर्मा

भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं-सन्नी शर्मा

कपूरथला, भारतीय जनता पार्टी द्वारा मोगा में आयोजित की जा रही बदलाव रैली के संबंध में सोमवार को भाजपा मंडल अध्क्ष्य अधक्ष्य सरबजीत सिंह दिओल के निवास स्थान गांव खोजेवाल में भाजपा जिलाध्क्षय रणजीत सिंह खोजेवाल की अध्यक्षता में रैली की तैयारिओं सबंधी एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।इस दौरान रैली के लिए कपूरथला प्रभारी सन्नी शर्मा,को प्रभारी विक्की गुजराल व बलविंदर अराईणवाल विशेष तोर पर उपस्थित हुए।इस दौरान सन्नी शर्मा ने ने सभी तैयारियों का जायजा लेते हुए कहा कि मोगा की कदलाव रैली पंजाव में भाजपा की सरकार बनाने की नींव रखेगी।

पंजाब के लोग भाजपा के झंडे तले एकजुट हो चुके हैं और सता की विभावको सौंपने के लिए तैयार हैं।जहां तक कपूरथला हलके का सवाल है,जहां के लोग काफी समय पहले से ही भाजपा के रंग में रंगे हुए हैं।सन्नी शर्मा ने पंजाब की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए बराड़ ने आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार पर जमकर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान आप सरकार पंजाबियों की भलाई के लिए कोई ठोस कदम उठाने में पूरी तरह विफल रही है।चुनाव के समय दी गई गारंटियों और वादों को पूरा न करने के कारण आज राज्य की जनता का मोह इस सरकार से पूरी तरह भंग हो चुका है।

कानूनसन्नी शर्मा ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह की पंजाब रैली वास्तव में पंजाब में बदलाव लाएगी।जनता की इच्छा के अनुसार पंजाब की व्यवस्था में बदलाव करके हम डूबते हुए पंजाब को फिर से खड़ा करेंगे,उसे प्रगति के पथ पर अग्रसर करेंगे और विकास की ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्क्षय रणजीत सिंह खोजेवाल ने सन्नी शर्मा का कपूरथला पहुंचने पर धन्यवाद किया और कहा कि कपूरथला हलके से बड़ी संख्या में लोग भाजपा की मोगा रैली में भाग लेंगे।इसके लिए नरेंद्र मोदी और अमित शाह का संदेश घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।खोजेवाल ने कहा कि पंजाब में भाजपा का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है।उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर आज पंजाब का हर वर्ग भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार है।खोजेवाल ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है।उन्होंने कहा भाजपा ने जो वादे देश की जनता से किए थे,उन्हें हर हाल में पूरा किया है।चाहे वह बुनियादी सुविधाओं का लाभ पहुंचाना हो या देश की सीमाओं को सुरक्षित करना भाजपा ने हमेशा जनभावनाओं का सम्मान किया है।

इस अवसर पर बलविंदर सिंह राइनवाल,निर्मल सिंह नाहर,सन्नी बैंस,राजन ठीगी,निका इब्बन,कुलदीप कोट,राज पवार,हन्नी मेहरा,महिंदर सिंह ब्लेर,तीरथ लंबरदार, विक्की गुजराल,सरबजीत सिंह दिओल,हरीश पवार,धर्मवीर पवार और कई अन्य नेता भी उपस्थित थे।