Business Khas

Latest news
ਪੰਜਾਬ ਦੇ 5 ਵੱਡੇ ਮੰਦਿਰਾਂ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ ਮੁੱਲਾਂਪੁਰ ‘ਚ 6 ਜੂਨ ਤੋਂ ਭਾਰਤ-ਅਫਗਾਨਿਸਤਾਨ ਟੈਸਟ ਮੈਚ भारत से सीमा विवाद को लेकर बयान से भड़के लोग कॉकरोच जनता पार्टी के तीन प्रवक्ता कौन हैं सूर्यकुमार यादव की टी20 कप्तानी पर क्यों लगाई जा रहीं अटकलें ट्रैफिक नियमों के बारे में अधिक से अधिक जागरूक करने पर दिया जोर ਸਿੱਖ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਦਫਤਰ ਪੁਲੀ ਅਲੀ ਮਹੱਲਾ ਵਿਖੇ ਅਰਦਾਸ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਏ ਜਾਣਗੇ ਵੋਟਰ ਮੈਪਿੰਗ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਲਈ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਸਾਰੇ ਬੂਥਾਂ ’ਤੇ 7 ਜੂਨ ਨੂੰ ਲੱਗਣਗੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਕੈਂਪ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ’ਚ ਭਾਗ ਲੈਣ ਲਈ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਆਨਲਾਈਨ ਵਰਕ ਰੈਡੀਨੈਂਸ ਟੈਸਟ ਲਈ ਰਜਿਸਟ੍ਰੇਸ਼ਨ ਦੀ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਸ਼ੁਰੂ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਕੈਂਟ ਦੇ ਰੈਸਟੋਰੈਂਟ ‘ਚ ਲੱਗੀ ਭਿਆਨਕ ਅੱਗ
You are currently viewing बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के फोन वॉलपेपर रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी की तस्वीर

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के फोन वॉलपेपर रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी की तस्वीर

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सबका ध्यान उनके फोन वॉलपेपर पर गया, जिसमें श्रद्धा की तस्वीर उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ नजर आ रही है. हालांकि, वीडियो में ज्यादा क्लियर कुछ नहीं दिखा, लेकिन उनके फोन के वॉलपेपर की वजह से वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को छिपाती नजर आती हैं. लेकिन किसी न किसी तरह वो चीजें सामने आ ही जाती हैं. जैसे इस बार वीडियो सामने आया है, जिसमें श्रद्धा एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलती हैं और उन्हें पैपराजी मिल जाते हैं. फिर एक्ट्रेस अपनी कार का वेट करती हैं.

जैसे ही वो कार में बैठने जाती हैं तो उनके मोबाइल की लाइट जल जाती है और फोन वॉलपेपर पर लगी श्रद्धा के साथ राहुल मोदी की तस्वीर दिख जाती है. यही मोमेंट पैपराजी ने अपने कैमरों में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर यही वायरल हो रहा है. श्रद्धा कपूर के ऐसे कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर आ ही जाते हैं, जिसमें ये पता चल जाता है कि श्रद्धा और राहुल मोदी रिलेशनशिप में हैं, लेकिन श्रद्धा कपूर या राहुल मोदी दोनों में किसी ने इसे एक्सेप्ट नहीं किया है.