Business Khas

You are currently viewing कैलिफोर्निया के जंगल में लगी आग, प्रियंका चोपड़ा और नोरा फतेही भी सुनाई आपबीती

कैलिफोर्निया के जंगल में लगी आग, प्रियंका चोपड़ा और नोरा फतेही भी सुनाई आपबीती

अमेरिका , अमेरिका में कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलिस के जंगलों में लगी आग ने भारी तबाही मचाई है। इस आग की वजह से काफी सारे हॉलीवुड सितारों को अपना-अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। वहीं लॉस एंजिल्स में रह रहीं प्रियंका चोपड़ा और नोरा फतेही ने भी वहां से लाइव नजारा शेयर किया है।

बताया जा रहा है कि कैलिफोर्निया के अल्टाडेना में लगी ईटन आग ने 2,227 एकड़ जमीन को जला दिया है। देखते ही देखते हर्स्ट में आग भड़क गई और कैलिफोर्निया के सैन फर्नांडो के उत्तर-पूर्व इलाके में तेजी से फैलती गई और करीब 500 एकड़ एरिया जल गया। कहा जा रहा है कि मंगलवार को लगी इस आग की वजह से 3 दिनों में अब तक 4,856 हेक्टेयर से अधिक का इलाका प्रभावित हुआ है।