Business Khas

Latest news
You are currently viewing वीर सपूतों को याद कर रोटरी क्लब जालंधर ग्रेटर ने मनाया 15 अगस्त

वीर सपूतों को याद कर रोटरी क्लब जालंधर ग्रेटर ने मनाया 15 अगस्त

जालंधर, (टिंकू कोमल)-रोटरी क्लब जालंधर ग्रेटर के अध्यक्ष जे.पी.सिंह ने अपनी टीम के सभी सदस्यों के साथ शुक्रवार 15 अगस्त 2025 को देश के वीर सपूतों की कुर्बानी को नमन कर स्वाधीनता दिवस मनाया । इस अवसर पर क्लब की ओर से भव्य समारोह माया होटल के बाहर प्रांगन में किया गया । हमारे गौरव के प्रतीक तिरंगे को पुरे आदर और सम्मान के साथ ध्वजारोहण किया गया और सबों ने राष्ट्र गीत के साथ भारत माता की जयघोष के नारे लगाये.  उपरांत क्लब के सभी सदस्यों ने अपने हाथों में तिरेंगे को लहराते हुए पुरे जोशो शरोष के साथ भव्य रैली निकाली । क्लब के हर सदस्य ने पूरी शिद्दत से अपने देश की आन और शान को पुरे जोश से गौरवान्वित किया. रैली का उद्देश्य आम लोगों को और युवा वर्ग को देश की खातिर कुर्बान हुए शहीदों को नमन करना था।

इस विशेष अवसर पर क्लब अध्यक्ष जे.पी .सिंह, परमिंदर सिंह रैली ,  नीरज अरोड़ा ,  अनिल कुमार गुप्ता, श्री भूपिंदर सलूजा, श्रीरूप चौधरी, मनहर पाषण,  अजय कौल,  अतुल धवन, राज कुमार,  डॉ नीरज के. दीक्षित,  रामा रक्षक, संजय चोपड़ा, अभिषेक गुप्ता उपस्थित रहे। क्लब की महिला सदस्यों ने भी पर विशेष रूप से अपनी उपस्थिति और सहयोग दे कर इस उपलक्ष को सम्मानित किया I इस अवसर पर सुविंदर जीत कौर, मोक्षी धवन, सतविंदर कौर, नीरू सलूजा, कोमल रैली, नीतू अरोड़ा, सुनीता कौल, मुस्कान कौल, अंजलि दीक्षित, मीना शर्मा, ज्योति गुप्ता और गीता चोपड़ा शामिल हुईं । समारोह के भव्य आयोजन का श्रेय श्रीमती वंदना (प्रोजेक्ट डायरेक्टर) और  श्रीरूप चौधरी को जाता है जिन्होंने पूरी लग्न और शिद्दत से आयोजन को सफल बनाया