Business Khas

Latest news
ਟੀਨੂੰ ਨੇ ਨਿਰਮਾਣ ਵਿੱਚ ਤੇਜ਼ੀ ਲਿਆਉਣ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ बैंकों को कृषि एवं सहायक धंधों के लिए अधिकतम ऋण देने के निर्देश 650वें प्रकाश पर्व बड़े स्तर पर मना रही पंजाब सरकार : इंद्रजीत कौर सुशील रिंकू ने कनाडा में सांसद सुख धालीवाल से की मुलाकात ਪਟਾਖਾ ਮਾਰਕੀਟ ਲਗਾਉਣ ਲਈ ਕਿਸੇ ਵੀ ਥਾਂ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਨਹੀਂ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਹਾਰਟ ਅਟੈਕ ਮੰਨ ਕੇ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਅੰਤਿਮ ਸਸਕਾਰ ਪਰ CCTV ਨੇ ਖੋਲ੍ਹ 'ਤਾ ਭੇਤ ओह मॉय गॉड... निशु आजाद के घर के बाहर खड़े हैं कौन लोग? ਸਿੱਖ ਨੌਜਵਾਨ ਮੋਹਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਤੇ ਹੋਇਆ ਅਣਮਨੁੱਖੀ ਤਸ਼ੱਦਦ : ਸਿੱਖ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ FBI ਨੇ ਭਾਰਤੀ ਮੂਲ ਦੇ ਬੇਦੀ ਨੂੰ ਮੋਸਟ ਵਾਂਟੇਡ ਫਰਾਡਸਟਰਾਂ ਦੀ ਲਿਸਟ ‘ਚ ਪਾਇਆ ਜੇਡੀ ਵੈਂਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ- ਕਦੋਂ ਹੋਵੇਗੀ ਤਹਿਰਾਨ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ?
You are currently viewing सुशील रिंकू ने कनाडा में सांसद सुख धालीवाल से की मुलाकात

सुशील रिंकू ने कनाडा में सांसद सुख धालीवाल से की मुलाकात

पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू इन दिनों कनाडा में हैं। इस दौरान उन्होंने कनाडा के सरी न्यूटन से सांसद सुख धालीवाल से मुलाकात की। रिंकू कनाडा में रह रहे पंजाबियों के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों और सिख नेताओं से भी मुलाकात कर रहे हैं।

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच पंजाब और कनाडा में रह रहे पंजाबियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। सुशील रिंकू ने सुख धालीवाल के राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा कि वे पंजाब के जगराओं के गांव सूजापुर से संबंध रखते हैं और कनाडा में लंबे समय से सक्रिय राजनीति में हैं। रिंकू के मुताबिक, सुख धालीवाल सरी न्यूटन से छठी बार सांसद चुने गए हैं। उन्होंने पहली बार वर्ष 2006 में कनाडाई संसद में प्रवेश किया था। इसके बाद उन्होंने कनाडा की राजनीति में अपनी सक्रिय भूमिका जारी रखी और कई बार सांसद निर्वाचित हुए। सुशील रिंकू ने बताया कि मौजूदा समय में सुख धालीवाल कनाडाई संसद की Standing Committee on Health के चेयरमैन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।