नई दिल्ली,घरेलू मोर्चे पर किसी प्रमुख घटनाक्रम के अभाव में इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा वैश्विक रुख और विदेशी निवेशकों की गतिविधियों से तय होगी. विश्लेषकों का मानना है कि कल से शुरू हो रहे कारोबारी हफ्ते में शेयर बाजार में तेजी रहने की उम्मीद है. अमेरिका के जीडीपी आंकडे, घरेलू अर्थव्यवस्था का डेटा, घरेलू और विदेशी निवेशकों का रुख और ग्लोबल मार्केट भारतीय बाजार की चाल तय करने में अहम रोल अदा करेंगे. बीते सप्ताह सेंसेक्स 1,653.37 अंक या 1.99 प्रतिशत के लाभ में रहा. वहीं निफ्टी में 434.45 अंक या 1.71 प्रतिशत का उछाल आया. शुक्रवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,359.51 अंक या 1.63 प्रतिशत के उछाल के साथ 84,544.31 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ. दिन में कारोबार के दौरान यह 1,509.66 अंक या 1.81 प्रतिशत चढ़कर 84,694.46 के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा था. इसी तरह उसी दिन नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 375.15 अंक या 1.48 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 25,790.95 अंक के स्तर पर बंद हुआ. दिन में कारोबार के दौरान निफ्टी 433.45 अंक या 1.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,849.25 अंक के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा था.
जारी रहेगा उछाल या थम जाएगी तेजी
- Post author:businesSsKhas
- Post published:September 22, 2024
- Post category:ਵਪਾਰ
