Business Khas

Latest news
वार्ड चमकाने के लिए अशोक मित्तल का बड़ा तोहफा, 37.50 लाख रुपये देने का ऐलान किया ਸੜਕਾਂ ’ਤੇ ਅਵਾਰਾ ਪਸ਼ੂ ਬਣ ਰਹੇ ਹਨ ਹਾਦਸਿਆਂ ਦਾ ਕਾਰਨ, ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ’ਤੇ ਸਵਾਲ ਅਸ਼ਵਨੀ ਵਰਗੇ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਵਪਾਰੀ ਬੈਠੈ ਹੋਏ ਹਨ ਸਰਕਾਰ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰੇ: ਸਿੱਖ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਐਮ.ਪੀ. ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਮਿੱਤਲ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ 1.50 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਅਤੇ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਨਵ- ਨਿਯੁਕਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ.ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਕਾਂਗਰਸ ਭਵਨ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ प्रागपुर मंडल के बाबा बुड्ढा जी एंक्लेव में बैठक आयोजित, स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग 40-45 साल बाद सुधरेगी रास्ता मोहल्ला की नालियों की दशा, मेयर वनीत धीर ने दी बड़ी राहत ਅਜੈ ਦੇਵਗਨ ਦੇ ਜੁਹੂ ਸਥਿਤ ਬੰਗਲੇ ’ਤੇ BMC ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਨਾਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਕੁਝ ਹਿੱਸੇ ਢਾਹੇ ਪੇਸ਼ੀ ਤੋਂ ਠੀਕ ਪਹਿਲਾਂ ਲੰਡਨ ਰਵਾਨਾ ਹੋਏ ਧਰੁਵ ਰਾਠੀ, ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਵਾਰੰਟ ਜਾਰੀ ਸੜਕ ਪਾਰ ਕਰ ਰਹੀ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਟਰੱਕ ਨੇ ਕੁਚਲਿਆ; ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਤ
You are currently viewing रकम को वाइट मनी में करते थे कन्वर्ट, मास्टरमाइंड समेत 3 अरेस्ट

रकम को वाइट मनी में करते थे कन्वर्ट, मास्टरमाइंड समेत 3 अरेस्ट

जयपुर। जवाहर सर्कल थाना पुलिस करीब 5 करोड़ रुपए के क्रिप्टो करेंसी लेन-देन से जुड़े साइबर फ्रॉड के नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में साइबर ठगी के दो सरगना और एक खाता धारक को गिरफ्तार किया है।
आरोपी ऑनलाइन ठगी से हासिल रकम को यूएसडीटी के जरिये वाइट मनी में कन्वर्ट करते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बैंक पासबुक, छह चेकबुक, चार एटीएम कार्ड, एक फर्जी सिम कार्ड और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

डीसीपी (ईस्ट) संजीव नैन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अनिल श्योराण (23) और अनुराग सिंह (22) निवासी जगतपुरा-रामनगरिया तथा शुभम गुप्ता (21) निवासी मुरादाबाद हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि वर्ल्ड ट्रेड पार्क के पीछे दो युवक खड़े होकर ऑनलाइन ठगी की गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्धों से पूछताछ की, लेकिन वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। पुलिस ने अनिल और अनुराग के बैग की तलाशी ली, जिसमें बैंक पासबुक, चेकबुक और एटीएम कार्ड मिले।