नवरात्रि की धूम पूरे देश में देखने को मिलती है, लेकिन बंगाल में दुर्गा पूजा सबसे खास त्योहारों में से एक है. इस दौरान यहां हर तरफ एक अलग एनर्जेटिक फील होती है. मां आदिशक्ति के भव्य पंडाल लगाए जाते हैं. जहां पर मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों के दर्शन किए जा सकते हैं साथ ही धुनुची नृत्य,
भव्य आरती और ट्रेडिशनल डिशेज के फूड स्टॉल्स भी इन इवेंट्स की तरफ लोगों को अट्रैक्ट करते हैं. घरों में भी देवी मां के लिए पूजन के साथ भोग में उन्हें पारंपरिक व्यंजन अर्पित किए जाते हैं. रीति-रिवाजों और उल्लास के साथ दुर्गा पूजा की सबसे खास चीज होती है स्वाद…खासतौर पर यहां बनने वाली बंगाली मिठाइयां और डेजर्ट्स. आप भी इस नवरात्रि इन ट्रेडिशनल डेजर्ट्स को बनाकर भोग लगा सकते हैं और फैमिली के साथ एंजॉय कर सकते हैं.
बंगाल वैसे तो माछेर झोल, भापा चिंगरी, आलू पोस्तो, ढोकर डालना, खिचुरी, लबरा, चोर्चोरी, बेगुनी, लुची जैसे की पारंपरिक व्यंजन बनते हैं, लेकिन खासतौर पर इस राज्यों को मिठाइयों के लिए जाना जाता है. यहां तक कि बंगाल के कोलकाता को तो भारत की मिठाइयों की राजधानी तक कहते हैं. इस आर्टिकल में जानेंगे दुर्गा पूजा के दौरान बनने वाली पारंपरिक बंगाली मिठाइयों के बारे में.
