Business Khas

Latest news
ਪੰਜਾਬ ਦੇ 5 ਵੱਡੇ ਮੰਦਿਰਾਂ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ ਮੁੱਲਾਂਪੁਰ ‘ਚ 6 ਜੂਨ ਤੋਂ ਭਾਰਤ-ਅਫਗਾਨਿਸਤਾਨ ਟੈਸਟ ਮੈਚ भारत से सीमा विवाद को लेकर बयान से भड़के लोग कॉकरोच जनता पार्टी के तीन प्रवक्ता कौन हैं सूर्यकुमार यादव की टी20 कप्तानी पर क्यों लगाई जा रहीं अटकलें ट्रैफिक नियमों के बारे में अधिक से अधिक जागरूक करने पर दिया जोर ਸਿੱਖ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਦਫਤਰ ਪੁਲੀ ਅਲੀ ਮਹੱਲਾ ਵਿਖੇ ਅਰਦਾਸ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਏ ਜਾਣਗੇ ਵੋਟਰ ਮੈਪਿੰਗ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਲਈ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਸਾਰੇ ਬੂਥਾਂ ’ਤੇ 7 ਜੂਨ ਨੂੰ ਲੱਗਣਗੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਕੈਂਪ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ’ਚ ਭਾਗ ਲੈਣ ਲਈ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਆਨਲਾਈਨ ਵਰਕ ਰੈਡੀਨੈਂਸ ਟੈਸਟ ਲਈ ਰਜਿਸਟ੍ਰੇਸ਼ਨ ਦੀ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਸ਼ੁਰੂ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਕੈਂਟ ਦੇ ਰੈਸਟੋਰੈਂਟ ‘ਚ ਲੱਗੀ ਭਿਆਨਕ ਅੱਗ
You are currently viewing करोड़ों की नेट वर्थ के साथ फैंस के दिलों पर राज करती हैं ये एक्ट्रेस

करोड़ों की नेट वर्थ के साथ फैंस के दिलों पर राज करती हैं ये एक्ट्रेस

बिहार, काजल राघवानी का जन्म 20 जुलाई 1990 को बिहार के बेगूसराय जिले में हुआ. उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बिहार में पूरी की और बाद में पटना यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया. काजल ने 16 साल की उम्र में गुजराती फिल्मों से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की. 2013 में उन्होंने भोजपुरी फिल्म रिहाई से भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा और अपनी बेहतरीन अदाकारी से फैंस का दिल जीत लिया. काजल ने पटना से पाकिस्तान, मुकद्दर, मेहंदी लगा के रखना, प्रतिज्ञा 2 जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया.

उनकी एक्टिंग और खूबसूरती ने उन्हें भोजपुरी सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल कर दिया.भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया. दोनों ने कई हिट फिल्में दी हैं और इनकी केमिस्ट्री को लेकर भी खूब चर्चा होती रही है. काजल राघवानी की कुल संपत्ति लगभग 16 करोड़ रुपये से ज्यादा है. वह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की हाई पेड अभिनेत्रियों में से एक हैं और एक फिल्म के लिए लाखों रुपये चार्ज करती हैं. काजल अपने परिवार के बेहद करीब हैं और अपनी निजी जिंदगी को ज्यादा मीडिया के सामने नहीं लातीं.

उन्हें डांस, किताबें पढ़ने और जानवरों से खास लगाव है. खाली समय में वे ट्रैवलिंग करना भी पसंद करती हैं. इंस्टाग्राम पर काजल के 5.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर कर फैंस से जुड़ी रहती हैं. काजल राघवानी फिलहाल कई भोजपुरी फिल्मों पर काम कर रही हैं. उनके फैंस उनकी आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, और वे अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में और ऊंचाइयां छूने के लिए तैयार हैं