उन्होंने कसौटी जिंदगी के में कोमोलिका के किरदार से खूब सुर्खियां बटोरी थीं. प्रोफेशनल लाइफ में सक्सेसफुल उर्वशी की पर्सनल लाइफ काफी उथल-पुथल भरी रही है. एक्ट्रेस जब सिर् 18 साल की थीं जब उन्होंने अपने पति से नाता तोड़ लिया और अपने बेटों क्षितिज और सागर को सिंगल मदर के रूप में पालने का फैसला किया था. हाल ही में एक इंटरव्यू में, उर्वशी ने अपने सैपरेशन के बारे में खुलकर बात की और कबूल किया कि ये उनके लिए आसान नहीं था. उन्होंने खुलासा किया कि 18 की उम्र में तलाक का उन पर काफी असर पड़ा था. 45 वर्षीय अभिनेत्री ने आगे बताया कि तलाक के बाद उन्होंने खुद को एक महीने तक एक कमरे में बंद कर लिया था.
उर्वशी ने आगे कहा था, “सैपरेशन तो सैपरेशन है, ये तकलीफदेह होता है. मैं इसे अपने पास नहीं आने दे सकती थी. मैं बहुत छोटी थी. अगर मेरे माता-पिता वहां नहीं होते, तो मुझे नहीं पता कि मैं क्या करती. अगर मैं आज, इस समय और इस युग में आपके साथ बैठी हूं तो इसका क्रेडिट मुझे अपने माता-पिता को देना होगा. इसका मतलब है, अगर उन्होंने मेरा सपोर्ट नहीं किया होता. तो बहुत सारी लड़कियां हैं जिन्हें सपोर्ट नहीं मिलता.
