Business Khas

Latest news
ਪੰਜਾਬ ਦੇ 5 ਵੱਡੇ ਮੰਦਿਰਾਂ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ ਮੁੱਲਾਂਪੁਰ ‘ਚ 6 ਜੂਨ ਤੋਂ ਭਾਰਤ-ਅਫਗਾਨਿਸਤਾਨ ਟੈਸਟ ਮੈਚ भारत से सीमा विवाद को लेकर बयान से भड़के लोग कॉकरोच जनता पार्टी के तीन प्रवक्ता कौन हैं सूर्यकुमार यादव की टी20 कप्तानी पर क्यों लगाई जा रहीं अटकलें ट्रैफिक नियमों के बारे में अधिक से अधिक जागरूक करने पर दिया जोर ਸਿੱਖ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਦਫਤਰ ਪੁਲੀ ਅਲੀ ਮਹੱਲਾ ਵਿਖੇ ਅਰਦਾਸ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਏ ਜਾਣਗੇ ਵੋਟਰ ਮੈਪਿੰਗ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਲਈ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਸਾਰੇ ਬੂਥਾਂ ’ਤੇ 7 ਜੂਨ ਨੂੰ ਲੱਗਣਗੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਕੈਂਪ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ’ਚ ਭਾਗ ਲੈਣ ਲਈ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਆਨਲਾਈਨ ਵਰਕ ਰੈਡੀਨੈਂਸ ਟੈਸਟ ਲਈ ਰਜਿਸਟ੍ਰੇਸ਼ਨ ਦੀ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਸ਼ੁਰੂ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਕੈਂਟ ਦੇ ਰੈਸਟੋਰੈਂਟ ‘ਚ ਲੱਗੀ ਭਿਆਨਕ ਅੱਗ
You are currently viewing ऋतिक रोशन की ‘कृष 4’ में हुई इस खूबसूरत एक्ट्रेस की एंट्री

ऋतिक रोशन की ‘कृष 4’ में हुई इस खूबसूरत एक्ट्रेस की एंट्री

मुंबई , फैंस की नजरें इस फिल्म की सभी अपडेट्स पर बनी हुई है. ऐसे में अब फिल्म से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जो दर्शकों की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा देगी. दरअसल, ऋतिक रोशन की फिल्म में बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा की एंट्री हो गई है. इसपर खुद फिल्म के निर्देशक राकेश रोशन ने मुहर लगाई है. ऐसे में आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

ऋतिक रोशन की हाल ही में नेटफ्लिक्स पर ‘द रोशंस’ डॉक्युमेंट्री-सीरीज रिलीज हुई, जिसमें रोशन परिवार के संघर्ष और सफलता की इनसाइड स्टोरी को दर्शाया गया है. यह डॉक्युमेंट्री-सीरीज दर्शकों और क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिस्पॉन्स बटोर रही है. इसकी सफलता के लिए हाल ही में राकेश रोशन ने एक सक्सेस पार्टी भी होस्ट की, जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज स्टार्स ने शिरकत की. इन्हीं में से थीं, एक्ट्रेस रेखा, जिनके ग्लैमरस लुक ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. इसी बीच पैपराजी ने निर्देशक राकेश से कृष 4 में रेखा के नजर आने को लेकर सवाल किया, जिसके जवाब में राकेश ने हामी भरते हुए कहा कि सब कुछ है, आपको देखने को मिलेगा. अब राकेश रोशन के इस बयान से यह बात साफ है कि ऋतिक रोशन की ‘कृष 4’ में रेखा की झलक देखने को मिलेगी.

रेखा पहले भी इस सुपरहीरो फिल्म का हिस्सा रह चुकी हैं. उन्होंने कृष और कृष 3 में अहम भूमिका से दर्शकों का मनोरंजन किया था. ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि कृष 4 में भी वह अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लेंगी.