Business Khas

You are currently viewing अपनी बेटी के साथ जलवे बिखेरने के लिए

अपनी बेटी के साथ जलवे बिखेरने के लिए

बॉलीवुड की खूबसूरत हसीना ऐश्वर्या राय अपने काम के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी कमाल की एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उनके काम को चाहने वालों की कमी नहीं है। एक्ट्रेस के गुड लुक्स से लेकर अभिनय कौशल के लाखों दीवाने हैं। हाल में ही एक्ट्रेस को SIIMA 2024 में बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स के अवॉर्ड से नवाजा गया। इस खास मौके पर उनकी बेटी आराध्या हमेशा की तरह उनके स्पेशल मोमेंट पर मौजूद रहीं। अब मां-बेटी की ये जोड़ी पेरिस पहुंच गई है। जहां ऐश्वर्या अपने काम में व्यस्त हैं, वहीं उनकी बेटी आराध्या उनका साथ देने का कोई मौका नहीं छोड़ रहीं और अब दोनों पेरिस फैशन वीक में जलवे बिखरेती नजर आएंगी।