Business Khas

Latest news
भाजपा नारी शक्ति को उनका अधिकार दे रही है तो विपक्ष देश की आधी आबादी ਟੂ ਵੀਲਰ ਡੀਲਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਭਗਵਾਨ ਪਰਸ਼ੂ ਰਾਮ ਸੋਭਾ ਯਾਤਰਾ ਤੇ ਕੁਲਫੀਆਂ ਦੇ ਲੰਗਰ ਲਗਾਏ ਟੂ ਵੀਲਰ ਡੀਲਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਭਗਵਾਨ ਪਰਸ਼ੂ ਰਾਮ ਸੋਭਾ ਯਾਤਰਾ ਤੇ ਕੁਲਫੀਆਂ ਦੇ ਲੰਗਰ ਲਗਾਏ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਨਵੀਂ ਦਾਣਾ ਮੰਡੀ ’ਚ ਕਣਕ ਦੀ ਖ਼ਰੀਦ ਕਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ, ਕਿਸਾਨਾਂ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਗੱਲਬਾਤ ਨਸ਼ਿਆਂ ਖਿਲਾਫ਼ ਸਰਗਰਮ ਭਾਗੀਦਾਰੀ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣ ਦੀ ਚੁਕਾਈ ਸਹੁੰ ਡਾ. ਰਵਜੋਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੀ ਕੇਂਦਰੀ ਜੇਲ੍ਹ ਅਤੇ ਜਨਾਨਾ ਜੇਲ੍ਹ ਦਾ ਕੀਤਾ ਨਿਰੀਖਣ ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ’ ਤਹਿਤ ਨਸ਼ਿਆਂ ਖਿਲਾਫ਼ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਫੈਲਾਉਣ ਦੇ ਮਕਸਦ ਨਾਲ ਸਾਈਕਲੋਥਾਨ ਸ਼ੁਭਮਨ ਗਿੱਲ ਦੀ ਕਪਤਾਨੀ ਹੇਠ ਗੁਜਰਾਤ ਟਾਈਟਨਸ ਦੀ ਟੀਮ ਜਿੱਤ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਲੋਕ ਮਸਲੇ ਪਹਿਲ ਦੇ ਅਧਾਰ 'ਤੇ ਹੱਲ ਕਰਨ ਦੇ ਦਿੱਤੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ 5 ਮਈ ਨੂੰ ਹੋਵੇਗੀ ਵੋਟਰ ਸੂਚੀਆਂ ਦੀ ਅੰਤਿਮ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ਨਾ 
You are currently viewing भाजपा नारी शक्ति को उनका अधिकार दे रही है तो विपक्ष देश की आधी आबादी

भाजपा नारी शक्ति को उनका अधिकार दे रही है तो विपक्ष देश की आधी आबादी

जालंधर, (संजय शर्मा)-आज भाजपा महिला मोर्चा जिला जालंधर की और से एक बयान जारी करते हुए कहा कि महान लोकतंत्र भारत के इतिहास में एक अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और काला अध्याय जुड़ गया है। ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ जैसे ऐतिहासिक और महिला सशक्तिकरण को समर्पित विधेयक को पारित न होने देना न केवल एक राजनीतिक विफलता है, बल्कि यह देश की करोड़ों महिलाओं की आकांक्षाओं और अधिकारों के साथ खुला अन्याय भी है।

भाजपा जिला सचिव अनु शर्मा ने अपने बयान में कहा कि यह केवल एक विधेयक का विरोध नहीं है, बल्कि यह नारी शक्ति के सम्मान, आत्मसम्मान और उनके अधिकारों पर सीधा प्रहार है। उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं इस छल और अन्याय को भली-भांति समझ चुकी हैं और समय आने पर इसका करारा जवाब भी देंगी। यह घटना यह दर्शाती है कि कुछ राजनीतिक दल महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनते हुए देखना ही नहीं चाहते।

भाजपा जिला सचिव मीनू शर्मा ने कहा कि विपक्ष ने पहले से ही यह मानसिकता बना ली थी कि महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में उचित प्रतिनिधित्व कभी नहीं मिलने दिया जाए। यह सोच न केवल पिछड़ी हुई है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों के भी विपरीत है। उन्होंने कहा कि जब देश महिला सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब इस प्रकार का विरोध अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।

उन्होंने आगे कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ का पारित न होना केवल एक विधायी प्रक्रिया का रुकना नहीं है, बल्कि यह भारत माता के सम्मान पर सीधा आघात है। यह देश की समूची मातृशक्ति के साथ किया गया विश्वासघात है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

भाजपा नेताओं ने कहा कि उनकी पार्टी सदैव महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी इस दिशा में निरंतर प्रयास करती रहेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि देश की जागरूक महिलाएं इस अन्याय को याद रखेंगी और लोकतांत्रिक तरीके से इसका उचित उत्तर अवश्य देंगी।