पहलगाम में हुए हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव बढ़ा हुआ है. 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी. उनके बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कड़ी कार्रवाई करने की बात कही थी. सेना ने अपने इस ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन सिंदूर नाम’ दिया और इसके बारे में जानकारी देने के लिए सेना की दो महिला अधिकारी बुधवार सुबह पत्रकारों के सामने आईं. आइए जानते हैं कौन हैं वो अधिकारी..
