Business Khas

Latest news
ਕੁੰਗਫੂ ਮੁਕਾਬਲੇ ਵਿੱਚ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਨੇ ਮਾਰੀਆਂ ਮੱਲਾਂ ਗਰਭਵਤੀ ਸੀ ਜ਼ਿੰਦਾ ਸਾੜੀ ਗਈ ਮਨਜੀਤ ਕੌਰ; ਪਹਿਲਾਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ ਕਿਡਨੈਪਿੰਗ ਦੁੱਧ ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ ਬੋਰਡਿੰਗ ਪਾਸ ਤੱਕ, 1 ਸਤੰਬਰ ਤੋਂ ਬਦਲ ਰਹੇ ਹਨ ਇਹ 5 ਨਿਯਮ ਪੰਜਾਬ ਯੂਨੀਵਰਸਟੀ ਵਿਦਆਰਥੀ ਚੋਣਾਂ ਵਿਚ ਸੱਥ ਸੰਸਥਾਂ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਜਿਤਾਓ ਸਿੱਖ ਤਾਲਮੇਲ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਦੇ ਪੰਜਾਬ ਦੌਰੇ ‘ਤੇ ਸਸਪੈਂਸ ਖ਼ਤਮ ਲੁਧਿਆਣਾ ‘ਚ ਨਾਬਾਲਗ ਨੂੰ ਨਸ਼ਾ ਦੇ ਕੇ ਕੀਤਾ ਜਬਰ-ਜ਼ਨਾਹ 50 KM ਪ੍ਰਤੀ ਘੰਟਾ ਦੀ ਰਫ਼ਤਾਰ ਨਾਲ ਤੂਫਾਨ, ਚਾਰ ਦਿਨ ਲਗਾਤਾਰ ਮੀਂਹ ਭਾਈ ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਐਮ ਪੀ ਦੀ ਸਿਹਤ ਵਿਗੜੀ ਸਿੱਖ਼ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਹਾਲ ਚਾਲ ਪਤਾ ਕਰਨ ਪੁਹੰਚੇ US Open ਦੇ ਸੈਮੀਫਾਈਨਲ ‘ਚ ਪਤੀ-ਪਤਨੀ ਦੀ ਜੋੜੀ ਦਾ ਧਮਾਲ ਵੰਦੇ ਮਾਤਰਮ ਨੂੰ ਲਾਗੂ ਕਰਨ ਦੇ ਫੈਸਲੇ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਚਿੰਤਾ, ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸੌਂਪਿਆਂ ਮੰਗ ਪੱਤਰ
You are currently viewing कमिश्नरेट पुलिस ने तीन चोरी की मोटरसाइकिलों समेत दो को किया काबू

कमिश्नरेट पुलिस ने तीन चोरी की मोटरसाइकिलों समेत दो को किया काबू

चंडीगढ़,  पुलिस कमिश्नर श्री स्वप्न शर्मा की अगुवाई में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने दो आरोपियों को बिना नंबर प्लेट की तीन चोरी की मोटरसाइकिलों समेत गिरफ्तार किया है।इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि साहिल पुत्र बलविंदर निवासी एच. 62/1 जसवंत नगर गढ़ा जालंधर ने शिकायत की थी कि उसने 14.07.2024 को सुबह 7:30 बजे गली नंबर 7, अवतार नगर, जालंधर में एक दुकान के बाहर अपनी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल खड़ी की थी। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने बताया कि वह सुबह 8:30 बजे बाहर आया था जिसके बाद उसने देखा कि मोटरसाइकिल गायब थी क्योंकि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई थी। श्री स्वप्न शर्मा ने बताया कि थाना भार्गो कैंप जालंधर में मुकदमा नंबर 67 दिनांक 27.07.2024 अ/ध 303(1) धारा 317(2) बी.एन.एस. के तहत दर्ज किया गया।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि थाना भार्गो कैंप की पुलिस ने जांच के दौरान दीपक वर्मा पुत्र यशकमल वर्मा निवासी काजी मोहल्ला, कांजी बाजार, माई हीरा गेट, जालंधर को गिरफ्तार कर चोरी की गई मोटरसाइकिल HF डीलक्स वाला इंजन नंबर HA11EBRHEO2068 और चेसी नंबर MBLHAC043RHEO1967 को बरामद किया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान दीपक वर्मा ने स्वीकार किया कि यह मोटरसाइकिल उसने अपने रिश्तेदार सोनू उर्फ कालू पुत्र सचिता नंद झा, निवासी 390-बी, मोहल्ला कालिया कॉलोनी फेज 1, जालंधर से खरीदी थी, जिस पर सोनू उर्फ कालू को केस में नामजद किया गया था। श्री स्वप्न शर्मा ने बताया कि इस दौरान पुलिस पार्टी ने सोनू उर्फ कालू के घर पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों से तीन मोटरसाइकिल बरामद की हैं। उन्होंने कहा कि राज कुमार के खिलाफ पहले से ही चार केस पेंडिंग हैं जबकि दीपक वर्मा का अब तक कोई भी आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। श्री स्वप्न शर्मा ने बताया कि मामले की आगे की जांच की जा रही है और विवरण बाद में साझा किए जाएंगे।