Business Khas

Latest news
ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਲਈ ਬਦਲਦਾ ਦੌਰ, ਏਆਈ ਅਤੇ ਨਵੀਂ ਟੈਕਨਾਲੋਜੀ ਬਣੀ ਵੱਡੀ ਚੁਣੌਤੀ ਸਾਬਕਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਦੇਵਗੌੜਾ ਦੀ ਪਤਨੀ ਚੇਨੰਮਾ ਦਾ ਦੇਹਾਂਤ ਭਾਰਤ ਦੇ ਪੁਲਾੜ ਇਤਿਹਾਸ ‘ਚ ਇਤਿਹਾਸਕ ਪਲ, ਵਿਕਰਮ-1 ਸ੍ਰੀਹਰੀਕੋਟਾ ਤੋਂ ਲਾਂਚ ਕੈਨੇਡਾ ਦੀ ਜਿੰਮ ਤੋਂ ਸਿੱਖ ਸ਼ਖਸ ਨੂੰ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ ਬਾਹਰ ਪੰਜਾਬ ਦੇ 8 ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ‘ਚ ਲੂ ਦਾ ਅਲਰਟ ਪੰਜਾਬ ਵਿਚ ਔਰਤਾਂ ਨੂੰ 1000 ਰੁਪਏ ਸਕੀਮ ਵਿਚ ਫਰਜ਼ੀਵਾੜਾ ਬੂਥ ਲੈਵਲ ਅਫ਼ਸਰ ਹੁਣ 3 ਅਗਸਤ ਤੱਕ ਘਰ-ਘਰ ਜਾ ਕੇ ਭਰਨਗੇ ਗਣਨਾ ਫਾਰਮ  ₹257.32 ਕਰੋੜ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਜਲੰਧਰ-ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਰਾਜਮਾਰਗ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਲਈ ਰਸਤਾ ਸਾਫ਼ ਆਟੋ ਡੀਲਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਸਾਵਣ ਦੀ ਸੰਗਰਾਂਦ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿਚ ਖੀਰ ਪੂਰੇ ਦਾ ਲੰਗਰ ਲਗਾਏ ਪੁਰੀ ਵਿੱਚ ਜਗਨਨਾਥ ਰੱਥ ਯਾਤਰਾ ਦੌਰਾਨ ਭਾਜੜ ਵਰਗ੍ਹੇ ਹਾਲਾਤ
You are currently viewing रेखा गुप्ता से मिले अमित तनेजा ट्रिपल इंजन सरकार बनने पर दी बधाई

रेखा गुप्ता से मिले अमित तनेजा ट्रिपल इंजन सरकार बनने पर दी बधाई

नई दिल्ली, भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य एवं मीडिया पेनालिस्ट अमित तनेजा ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

अमित तनेजा दिल्ली विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री की सीट शालीमार बाग में लगभग 45 दिन तक प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत रहे थे।

इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को भी देश में महिला सशक्तिकरण को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए आभार व्यक्त किया।

मुलाकात के दौरान तनेजा ने कहा कि रेखा गुप्ता का मुख्यमंत्री बनना महिलाओं के बढ़ते सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता का उदाहरण है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में दिल्ली विकास और सुशासन के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।

तनेजा ने प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की सराहना करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में देशभर में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए जा रहे हैं। उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक समेत अन्य योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार की ये पहल आधी आबादी को सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही हैं।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली के मेयर पद पर दो साल बाद भारतीय जनता पार्टी की वापसी हो गई है। भाजपा के राजा इकबाल सिंह दिल्ली के नए मेयर बन गए हैं। बता दें कि शुक्रवार 25 अप्रैल को दिल्ली में मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए वोटिंग हुई है। मेयर के पद पर राजा इकबाल सिंह विजयी हुए। वहीं, डिप्टी मेयर के पद पर भी भाजपा के जय भगवान यादव की जीत हो गई है। तनेजा ने इस जीत पर भी मुख्यमंत्री को बधाई दी एवं दावा किया कि भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार भ्रष्टाचार को खत्म करेगी और बीते दो वर्षों से रुके हुए सभी कार्यों को पूरा करेगी।