जालन्धर, (संजय शर्मा)-वार्ड नंबर 45 में लगातार कूड़े के ढेर जगह-जगह पर देखने को मिल ही जाते है वहीं सबसे ज्यादा वार्ड नंबर 45 में खाली पड़े स्थान पर लोगों ने कूड़ा का ढेर बना दिया जिस कारण यहां से गुजरते समय इसमें से काफी बदबू आने के कारण लोग परेशान है यह कूड़ा लगातार काफी लंबे समय से यहां पर जमा होने के कारण आसपास के लोगों को इसकी बदबू के कारण घरों में रहना दुश्वार हुआ है इस समस्या के बारे में प्रशासन को कई बार जानकारी दी गई पर उनकी ओर से अभी तक कोई सफाई का इंतजाम नहीं किया गया इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता रितिका भगत वार्ड नंबर 45 से जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि कूड़े के बदबू के कारण आसपास के लोग बीमारी के चपेट में आ सकते हैं जमा कूड़ा होने के कारण इसमें से कई प्रकार के बीमारिया पैदा हो सकती हैं कूड़े के ढेर से पैदा हुए मक्खी मच्छर लोगों के घरों में बीमारी फैलने का कार्य कर रहे हैं प्रशासन को इसकी ओर ध्यान देना चाहिए उन्होंने कहा कि यदि इस जगह की सफाई ना की गई तो वह कॉरपोरेशन कमिश्नर को मिलकर इसकी जानकारी देगी इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा उन्होंने प्रशासन से अपील की इस समस्या का हल जल्द से जल्द किया जाए
वार्ड नंबर 45 में लोग कूड़े के ढेर से प्रेशान
- Post author:businesSsKhas
- Post published:February 18, 2024
- Post category:ਪੰਜਾਬ
