Business Khas

Latest news
ਪੰਜਾਬ ਦੇ 5 ਵੱਡੇ ਮੰਦਿਰਾਂ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ ਮੁੱਲਾਂਪੁਰ ‘ਚ 6 ਜੂਨ ਤੋਂ ਭਾਰਤ-ਅਫਗਾਨਿਸਤਾਨ ਟੈਸਟ ਮੈਚ भारत से सीमा विवाद को लेकर बयान से भड़के लोग कॉकरोच जनता पार्टी के तीन प्रवक्ता कौन हैं सूर्यकुमार यादव की टी20 कप्तानी पर क्यों लगाई जा रहीं अटकलें ट्रैफिक नियमों के बारे में अधिक से अधिक जागरूक करने पर दिया जोर ਸਿੱਖ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਦਫਤਰ ਪੁਲੀ ਅਲੀ ਮਹੱਲਾ ਵਿਖੇ ਅਰਦਾਸ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਏ ਜਾਣਗੇ ਵੋਟਰ ਮੈਪਿੰਗ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਲਈ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਸਾਰੇ ਬੂਥਾਂ ’ਤੇ 7 ਜੂਨ ਨੂੰ ਲੱਗਣਗੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਕੈਂਪ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ’ਚ ਭਾਗ ਲੈਣ ਲਈ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਆਨਲਾਈਨ ਵਰਕ ਰੈਡੀਨੈਂਸ ਟੈਸਟ ਲਈ ਰਜਿਸਟ੍ਰੇਸ਼ਨ ਦੀ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਸ਼ੁਰੂ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਕੈਂਟ ਦੇ ਰੈਸਟੋਰੈਂਟ ‘ਚ ਲੱਗੀ ਭਿਆਨਕ ਅੱਗ
You are currently viewing एकनाथ शिंदे की है गृहमंत्री बनने की पुरानी इच्छा

एकनाथ शिंदे की है गृहमंत्री बनने की पुरानी इच्छा

महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन बनेगा यह अब तक साफ नहीं हो सका है। अटकलें हैं भारतीय जनता पार्टी से देवेंद्र फडणवीस सीएम बन सकते हैं। वहीं, चर्चाएं ये भी हैं कि शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे राज्य के गृहमंत्रालय में दिलचस्पी ले रहे हैं। फिलहाल, आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन कहा जा रहा है कि 5 दिसंबर यानी गुरुवार को राज्य में शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। सियासी गलियारों में चर्चाएं हैं कि शिंदे सीएम पद के बदले गृहमंत्रालय पर जोर देते नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि राज्य की पूरी पुलिस पर नियंत्रण रखने वाले पुलिस बल को लेकर शिंदे का प्यार शिवसेना में सभी जानते हैं। महाराष्ट्र टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, 2019 जब उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हुआ था, तब भी शिंदे गृहमंत्री बनना चाहते थे।