Business Khas

Latest news
सतगुरु कबीर साहिब जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में निकाली गई संध्या फेरी ਸਿੱਖਾਂ ਤੋਂ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਵੱਲੋ ਬਖਸ਼ੇ ਰਵਾਇਤੀ ਸ਼ਸਤਰਾਂ ਨੂੰ ਖੋਇਆ ਰੌਇਲ ਚੈਲੰਜਰਜ਼ ਬੈਂਗਲੁਰੂ (RCB) ਨੇ ਕ੍ਰਿਕਟ ਜਗਤ ਵਿੱਚ ਉਹ ਕਾਰਨਾਮਾ ਕਰ ਦਿਖਾਇਆ ਸ਼ਹੀਦ ਬਾਬਾ ਖੁਸ਼ਹਾਲ ਸਿੰਘ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਲਾਂਬੜਾ ਵਿਖੇ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਸ਼ਬਦ ਗਾਇਨ ਮੁਕਾਬਲੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿਚ ਗਰਮੀ ਦੀਆਂ ਛੁੱਟੀਆਂ ਦਾ ਹੋਇਆ ਐਲਾਨ ਅਗਲੇ 3 ਘੰਟਿਆਂ 'ਚ ਤੂਫਾਨ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹਾਈ ਅਲਰਟ... ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਚੋਣਾਂ ਦੀ ਤਸਵੀਰ ਨੇ ਰਾਜ ਦੇ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਦ੍ਰਿਸ਼ ਨੂੰ ਸਪੱਸ਼ਟ ਐਨਕਾਂ ਜਾਂ ਸਮਾਨ ਉੱਚ-ਤਕਨੀਕੀ ਐਨਕਾਂ ਜਮ੍ਹਾਂ ਕਰਾਉਣ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ दिल्ली के हौज खास में AC ब्लास्ट से भीषण आग, रिटायर्ड IAS अधिकारी की मौत ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ਨੇ ਕੇਵਲ ਸਿੰਘ ਢਿੱਲੋਂ ਨੂੰ ਭਾਜਪਾ ਪੰਜਾਬ ਸੂਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨਿਯੁਕਤ ਹੋਣ 'ਤੇ ਵਧਾਈ ਦਿੱਤੀ

एचएमवी की डीडी पंत बोटानिकल सोसाइटी ने आयोजित किया नेचर कैंप

जालंधर, (संजय शर्मा)-बॉटनी की डीडी पंत बोटानिकल सोसाइटी की ओर से प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन की अध्यक्षता में नेचर स्टडी कैंप का आयोजन किया गया। ïयह कैंप स्टेट नोडल एजेंसी के तौर पर पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नॉलजी तथा एनवायरमेंट एवं क्लाइमेट चेंज मंत्रालय के सहयोग से आयोजित किया गया। इस नेचर कैंप के दौरान एमएससी बॉटनी तथा बीएससी की छात्राओं ने जिला होशियारपुर के मेहनग्रेवाल, तख्नी, रहमापुर वाइल्डलाइफ सैंचुरी, वाइल्डलाइफ डिवी•ान होशियारपुर, पंजाब के फॉरेस्ट एवं वाइल्ड लाइफ प्रि•ारवेशन विभाग, कूकानेट फॉरेस्ट रि•ार्व, देहरियां तथा थाना डैम होशियारपुर का दौरा किया। कैंप के दौरान छात्राओं ने मेहनग्रोवाल के फॉरेस्ट गैस्ट हाऊस तक श्री परमिंदर सिंह के साथ ट्रैक किया तथा पौधों की विभिन्न प्रजातियों जैसे भारतीय सैंडलवुड प्लांट, पीनस, शीशम, बुगनवेलिया तथा करी पेड़ की विभिन्न प्रजातियों का अध्ययन किया। तख्नी-रहमापुर वाइल्ड लाइफ सैंचुरी के दौरे के दौरान डॉ. अमनदीप सिंह ने छात्राओं को प्रकृति के भीतर छिपे ख•ााने का अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं ने कूकानेट फारेस्ट रि•ार्व का भी भ्रमण किया जिसकी अद्भुत सुंदरता देखते ही बनती थी। इन जंगलों में बांस के पेड़ की विभिन्न किस्में पाई जाती हैं। छात्राओं ने प्रकृति की शांति तथा बहते पानी की मधुर आवा•ा का अनुभव किया जिसका प्रयोग कई शारीरिक व मानसिक समस्याओं को दूर करने में किया जाता है। यह आवा•ा मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहतरीन है क्योंकि इससे सकारात्मकता महसूस होती है। छात्राओं ने ब्लॉक ऑफिसर श्री जसवीर सिंह के नेतृत्व में देहरियां तथा थाना डैम होशियारपुरका भी दौरा किया। नेचर कैंप के दूसरे दिन छात्राओं ने वन चेतना पार्क, नारा डैम तथा सलेरन डैम, होशियारपुर का दौरा किया। फारेस्ट गार्ड श्री जसबीर तथा ब्लॉक इंचार्ज सुश्री हशिका ने वन चेतना पार्क में छात्राओं को फ्लोरल डाइवर्सिटी के बारे में बताया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने विभाग के प्रयास की सराहना की तथा कहा कि इस प्रकार के भ्रमण से छात्राओं में बायोडायर्वसिटी तथा संरक्षण के प्रति जागरूकता आएगी। डॉ. अंजना भाटिया ने कहा कि कक्षा की चारदीवारी में पर्यावरण को नहीं पढ़ा जा सकता। इसके लिए प्रकृति के करीब जाना जरूरी है। कैंप के दौरान डॉ. अंजना भाटिया, डॉ. श्वेता चौहान, डॉ. नीतिका, श्रीमती रमनदीप, डॉ. शुचि व सुश्री हरप्रीत मौजूद रहे।