Business Khas

Latest news
ਸੜਕਾਂ ’ਤੇ ਅਵਾਰਾ ਪਸ਼ੂ ਬਣ ਰਹੇ ਹਨ ਹਾਦਸਿਆਂ ਦਾ ਕਾਰਨ, ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ’ਤੇ ਸਵਾਲ ਅਸ਼ਵਨੀ ਵਰਗੇ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਵਪਾਰੀ ਬੈਠੈ ਹੋਏ ਹਨ ਸਰਕਾਰ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰੇ: ਸਿੱਖ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਐਮ.ਪੀ. ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਮਿੱਤਲ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ 1.50 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਅਤੇ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਨਵ- ਨਿਯੁਕਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ.ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਕਾਂਗਰਸ ਭਵਨ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ प्रागपुर मंडल के बाबा बुड्ढा जी एंक्लेव में बैठक आयोजित, स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग 40-45 साल बाद सुधरेगी रास्ता मोहल्ला की नालियों की दशा, मेयर वनीत धीर ने दी बड़ी राहत ਅਜੈ ਦੇਵਗਨ ਦੇ ਜੁਹੂ ਸਥਿਤ ਬੰਗਲੇ ’ਤੇ BMC ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਨਾਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਕੁਝ ਹਿੱਸੇ ਢਾਹੇ ਪੇਸ਼ੀ ਤੋਂ ਠੀਕ ਪਹਿਲਾਂ ਲੰਡਨ ਰਵਾਨਾ ਹੋਏ ਧਰੁਵ ਰਾਠੀ, ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਵਾਰੰਟ ਜਾਰੀ ਸੜਕ ਪਾਰ ਕਰ ਰਹੀ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਟਰੱਕ ਨੇ ਕੁਚਲਿਆ; ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਤ ਰੂਸ ਤੋਂ ਤੇਲ ਖਰੀਦਣ ‘ਤੇ ਨਹੀਂ ਲੱਗੇਗਾ ਟੈਰਿਫ

ताबड़तोड़ गोलियां चलने से पुलिस कर्मचारी की हुई मौत

जालंधरहल्का फिल्लोर के एक गांव में देर रात पुलिस और लुटेरों में ताबड़तोड़ गोलियां चली। इस गोलीबारी में जहां एक पुलिस मुलाजिम की मृत्यु हुई वही तीन लुटेरो को भी गोलियां लगी है। घायल लुटेरों को जालंधर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। लुटेरों ने गन पॉइंट पर फगवाड़ा से एक क्रेटा कार की लूट की थी। लुटेरों की लोकेशन ट्रैक करते हुए। फगवाड़ा पुलिस पार्टी पीछे गई थी। पंजाब में पिछले 6 महीनों से लूटपाट और गोली चलाने की घटनाएं मैं लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वही अपराधियों के मन में भी कानून का डर लगभग खत्म होता जा रहा है। यहां तक कि अपराधियों पुलिस पर भी गोलियां चलाने में हिचक नहीं करते और लूटपाट की घटनाओं को खुलेआम अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही मामला जिला कपूरथला के फगवाड़ा में देखने को मिला जब चार लुटेरों ने गन पॉइंट पर एक निजी बैंक में काम करने वाले व्यक्ति की क्रेटा कार की लूट कर के वहां से फरार हो गए। इन लुटेरों की लोकेशन ट्रैक करते हुए पुलिस जालंधर के हलका फिल्लोर में पहुंची तो लुटेरों ने पुलिस पार्टी पर ही ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। पुलिस और लुटेरों की मुठभेड़ काफी देर तक चली,जिसमें एक पुलिस मुलाजिम की गोली लगने से मृत्यु हो गई तो वही तीन लुटेरे भी गोली लगने से घायल हो गए। हालांकि एक लुटेरा वहां से भागने में सफल रहा और इन तीनों घायल लुटेरों को फिल्लोर सिविल हस्पताल से जालंधर सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। जिस पुलिस मुलाजिम की मृत्यु हुई है वह फगवाड़ा सिटी थाने के एसएचओ अमनदीप नाहर का गनमैन था। मृतक पुलिस मुलाजिम की पहचान कमलदीप बाजवा के तौर पर हुई है। अवतार सिंह ने बताया कि वह फगवाड़ा के अर्बन स्टेट का रहने वाला है और घर की तरफ जा रहा था। रास्ते में चार लुटेरे आए जिसमें दो ने गन दिखा कर उसकी क्रेटा गाड़ी की लूट की। इन लुटेरों की लोकेशन ट्रैक करते हुए पुलिस के साथ वह गांव में पहुंचे जहां लुटेरों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। उनके अनुसार लुटेरों को पुलिस पार्टी ने पकड़ लिया और उनकी क्रेटा गाड़ी भी बरामद कर ली गई है।