Business Khas

Latest news
ਐਮ.ਪੀ. ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਮਿੱਤਲ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ 1.50 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਅਤੇ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਨਵ- ਨਿਯੁਕਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ.ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਕਾਂਗਰਸ ਭਵਨ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ प्रागपुर मंडल के बाबा बुड्ढा जी एंक्लेव में बैठक आयोजित, स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग 40-45 साल बाद सुधरेगी रास्ता मोहल्ला की नालियों की दशा, मेयर वनीत धीर ने दी बड़ी राहत ਅਜੈ ਦੇਵਗਨ ਦੇ ਜੁਹੂ ਸਥਿਤ ਬੰਗਲੇ ’ਤੇ BMC ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਨਾਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਕੁਝ ਹਿੱਸੇ ਢਾਹੇ ਪੇਸ਼ੀ ਤੋਂ ਠੀਕ ਪਹਿਲਾਂ ਲੰਡਨ ਰਵਾਨਾ ਹੋਏ ਧਰੁਵ ਰਾਠੀ, ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਵਾਰੰਟ ਜਾਰੀ ਸੜਕ ਪਾਰ ਕਰ ਰਹੀ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਟਰੱਕ ਨੇ ਕੁਚਲਿਆ; ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਤ ਰੂਸ ਤੋਂ ਤੇਲ ਖਰੀਦਣ ‘ਤੇ ਨਹੀਂ ਲੱਗੇਗਾ ਟੈਰਿਫ ਅਮਰੀਕਾ ਨੇ ਭਾਰਤ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ; ਟਰੰਪ ਬੋਲੇ- ਇਹ ਸਾਡੇ ਕੌਮੀ ਹਿੱਤ ‘ਚ ਮੁਸਕਾਨ-ਸਾਹਿਲ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਰਵਿਤਾ ਅਤੇ ਅਮਰਦੀਪ ਨੂੰ ਵੀ ਮੌਤ ਦੀ ਸਜ਼ਾ

नसरुल्लाह ने किए सगाई के इंतजाम; कब भारत लौटेंगी?

नई दिल्ली, पाकिस्तानी दोस्त नसरुल्लाह से मिलने खैबर पख्तूनख्वा पहुंचीं राजस्थान की अंजू की शादी को लेकर अटकलों का दौरा जारी है। इसी बीच उन्होंने साफ कर दिया है कि वह रिश्ते के लिए इस्लाम धर्म कबूल नहीं करने वाली हैं। खास बात है कि इस केस को सीमा हैदर-सचिन मीणा की प्रेम कहानी से जोड़कर देखा जा रहा है, जहां सीमा सरहद पार कर भारत आ गईं थीं। हालांकि, अंजू के मामले में पाकिस्तानी अधिकारी पूरे दस्तावेज उचित होने का दावा कर रहे हैं।

एक इंटरव्यू के दौरान अंजू ने बताया कि वह शादी के लिए धर्म बदलने का विचार नहीं कर रही हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि उनपर इस्लाम कबूल करने का दबाव भी नहीं बनाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अंजू ने कहा कि उन्होंने अब तक भारत में पति को पाकिस्तान में सगाई और शादी के विचार को लेकर कुछ नहीं बताया है। वह कुछ दिनों में भारत लौट सकती हैं।

अंजू भारत में शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे भी हैं, लेकिन वह अब नसरुल्लाह के साथ घर बसाने पर विचार कर सकती हैं। उनका कहना है कि सबकुछ जानकर ही सगाई के बारे में फैसला लूंगी और लौटने से एक दिन पहले सगाई कर लूंगी। उन्होंने कहा कि अगर सगाई होती है, तो भारत लौटने के बाद आगे की प्रक्रिया पर काम करूंगी। रिपोर्ट के मुताबिक, वह नसरुल्लाह के परिवार की तारीफ कर रही हैं।