Business Khas

Latest news
You are currently viewing लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वूमेन जालंधर में उल्लास और जोश से मनाया गया तीज का त्यौहार

लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वूमेन जालंधर में उल्लास और जोश से मनाया गया तीज का त्यौहार

जालंधर, लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वूमेन में तीज का त्यौहार मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ.प्रीत कंवल तथा गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में मिसेज परमिंदर बेरी शामिल हुए। सरदारनी बलबीर कौर जी अध्यक्ष, गवर्निंग काउंसिल, ने इस अवसर पर अपनी शुभकामनाएं भेजी। इस अवसर पर छात्राओं ने गिद्दा, किकली, बोलियां आदि की पेशकारी की। लड़कियों ने पंजाबी वेशभूषा पहन कर झूले झूलते हुए तथा सावन के गीत गाते हुए तीज का त्यौहार मनाया। मिस तीज भी चुनी गई। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ नवजोत ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन हमे अपनी समृद्ध विरासत से जोड़ते हैं । उन्होंने कहा कि तीज का त्यौहार बेटियों का त्यौहार है और समाज में बेटियों और लड़कियों के योगदान को देखने का अवसर देता है। आज लड़कियां हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। हमारा कॉलेज भी आज के निरंतर बदलते चुनौतीपूर्ण समय में लड़कियों को ना केवल नैतिक मूल्यों अपितु कार्य के क्षेत्र के लिए भी लगातार योग्य बनाने के लिए प्रयासरत है। मैडम प्रिंसिपल ने इस आयोजन के लिए डॉ. अकाल अमृत कौर तथा मिसेज राजवंत कौर की प्रशंसा की। सब ने इस कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। मंच का संचालन मिसेज हरप्रीत कौर ने किया।