Business Khas

Latest news
ਕੁੰਗਫੂ ਮੁਕਾਬਲੇ ਵਿੱਚ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਨੇ ਮਾਰੀਆਂ ਮੱਲਾਂ ਗਰਭਵਤੀ ਸੀ ਜ਼ਿੰਦਾ ਸਾੜੀ ਗਈ ਮਨਜੀਤ ਕੌਰ; ਪਹਿਲਾਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ ਕਿਡਨੈਪਿੰਗ ਦੁੱਧ ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ ਬੋਰਡਿੰਗ ਪਾਸ ਤੱਕ, 1 ਸਤੰਬਰ ਤੋਂ ਬਦਲ ਰਹੇ ਹਨ ਇਹ 5 ਨਿਯਮ ਪੰਜਾਬ ਯੂਨੀਵਰਸਟੀ ਵਿਦਆਰਥੀ ਚੋਣਾਂ ਵਿਚ ਸੱਥ ਸੰਸਥਾਂ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਜਿਤਾਓ ਸਿੱਖ ਤਾਲਮੇਲ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਦੇ ਪੰਜਾਬ ਦੌਰੇ ‘ਤੇ ਸਸਪੈਂਸ ਖ਼ਤਮ ਲੁਧਿਆਣਾ ‘ਚ ਨਾਬਾਲਗ ਨੂੰ ਨਸ਼ਾ ਦੇ ਕੇ ਕੀਤਾ ਜਬਰ-ਜ਼ਨਾਹ 50 KM ਪ੍ਰਤੀ ਘੰਟਾ ਦੀ ਰਫ਼ਤਾਰ ਨਾਲ ਤੂਫਾਨ, ਚਾਰ ਦਿਨ ਲਗਾਤਾਰ ਮੀਂਹ ਭਾਈ ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਐਮ ਪੀ ਦੀ ਸਿਹਤ ਵਿਗੜੀ ਸਿੱਖ਼ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਹਾਲ ਚਾਲ ਪਤਾ ਕਰਨ ਪੁਹੰਚੇ US Open ਦੇ ਸੈਮੀਫਾਈਨਲ ‘ਚ ਪਤੀ-ਪਤਨੀ ਦੀ ਜੋੜੀ ਦਾ ਧਮਾਲ ਵੰਦੇ ਮਾਤਰਮ ਨੂੰ ਲਾਗੂ ਕਰਨ ਦੇ ਫੈਸਲੇ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਚਿੰਤਾ, ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸੌਂਪਿਆਂ ਮੰਗ ਪੱਤਰ
You are currently viewing वाल्मीकि महाराज जी के महान विचार करोड़ों लोगों को प्रेरित करते है और शक्ति प्रदान करते है : किशनलाल शर्मा

वाल्मीकि महाराज जी के महान विचार करोड़ों लोगों को प्रेरित करते है और शक्ति प्रदान करते है : किशनलाल शर्मा

जालंधर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच की और से किशनपुरा में महर्षि वाल्मीकि महाराज जी के प्रकट दिवस पर किया विशाल कार्यक्रम जालंधर, 16 अक्तूबर ( ) : पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच की और से किशनपुरा में महर्षि वाल्मीकि महाराज जी के प्रकट दिवस पर विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका शुभारम्भ मदनलाल शर्मा, अमरीक सिंह विर्दी, हरविंदर गोरा, अजमेर सिंह बादल, शाम शर्मा व मंच के प्रदेशाध्यक्ष किशनलाल शर्मा ने ज्योत प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मंच की और से सभी को भगवान् वाल्मीकि महाराज जी के स्मृति चिन्ह व दोशाला देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर किशनलाल शर्मा ने कहा की भगवान् वाल्मीकि महाराज जी के पदचिन्हो पर चल कर आज समाज का हर वर्ग समाजिक बुराइयों को उखाड़ने के लिए आगे आये और कहा की महा ऋषि वाल्मीकि जी के महान विचार करोड़ों लोगों को प्रेरित करते है, और शक्ति प्रदान करते है, और कहा श्रेष्ठ महात्मा महर्षि वाल्मीकि जी का आज हम स्मरण करें. उन्होंनेे कहा भगवान राम का दर्शन हमें कराया. भगवान राम की भक्ति से ही समस्त भेदभाव समाप्त होते हैं. ऐसे महान महर्षि वाल्मीकि जी को शत-शत प्रणाम कर उनकी जयंती के पावन अवसर पर हम समाज में व्याप्त सभी प्रकार का भेदभाव, विषमता एवं ऊँच-नीचता के भाव को समाप्त करने का संकल्प लें। इस मोके पर हीरो सभ्रवाल, अश्वनी हंस, भल्ला नाहर, परमजीत सिंह, बंटी थापर, गोल्डी थापर, अश्वनी थापर, महिला प्रधान नन्द रानी सभरवाल, हरविंदर गोरा, डॉ मुकेश यादव, रवि कुमार, नवीन भल्ला, शंकुन्तला रानी, विशाल गिल आदि मोजूद थे इस अवसर पर केलों का विशाल लंगर भी संगत लगाया गया था