Business Khas

Latest news
ਟੂ ਵੀਲਰ ਡੀਲਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਭਗਵਾਨ ਪਰਸ਼ੂ ਰਾਮ ਸੋਭਾ ਯਾਤਰਾ ਤੇ ਕੁਲਫੀਆਂ ਦੇ ਲੰਗਰ ਲਗਾਏ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਨਵੀਂ ਦਾਣਾ ਮੰਡੀ ’ਚ ਕਣਕ ਦੀ ਖ਼ਰੀਦ ਕਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ, ਕਿਸਾਨਾਂ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਗੱਲਬਾਤ ਨਸ਼ਿਆਂ ਖਿਲਾਫ਼ ਸਰਗਰਮ ਭਾਗੀਦਾਰੀ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣ ਦੀ ਚੁਕਾਈ ਸਹੁੰ ਡਾ. ਰਵਜੋਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੀ ਕੇਂਦਰੀ ਜੇਲ੍ਹ ਅਤੇ ਜਨਾਨਾ ਜੇਲ੍ਹ ਦਾ ਕੀਤਾ ਨਿਰੀਖਣ ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ’ ਤਹਿਤ ਨਸ਼ਿਆਂ ਖਿਲਾਫ਼ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਫੈਲਾਉਣ ਦੇ ਮਕਸਦ ਨਾਲ ਸਾਈਕਲੋਥਾਨ ਸ਼ੁਭਮਨ ਗਿੱਲ ਦੀ ਕਪਤਾਨੀ ਹੇਠ ਗੁਜਰਾਤ ਟਾਈਟਨਸ ਦੀ ਟੀਮ ਜਿੱਤ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਲੋਕ ਮਸਲੇ ਪਹਿਲ ਦੇ ਅਧਾਰ 'ਤੇ ਹੱਲ ਕਰਨ ਦੇ ਦਿੱਤੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ 5 ਮਈ ਨੂੰ ਹੋਵੇਗੀ ਵੋਟਰ ਸੂਚੀਆਂ ਦੀ ਅੰਤਿਮ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ਨਾ  ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੀਆਂ ਮੰਡੀਆਂ 'ਚ ਹੁਣ ਤੱਕ 10 ਹਜ਼ਾਰ ਮੀਟ੍ਰਿਕ ਟਨ ਕਣਕ ਦੀ ਹੋਈ ਆਮਦ 16 ਅਪ੍ਰੈਲ ਨੂੰ ਰਾਜ ਵਿੱਚ ਕੁਝ ਥਾਵਾਂ ਉਤੇ ਮੀਂਹ ਪੈਣ ਦੀ ਸੰਭਾਵਨਾ
You are currently viewing वेस्ट हल्के में गुंडागर्दी, भय, नशा तस्करी खत्म करने के लिये भाजपा को वोट दे :सुशील रिंकु

वेस्ट हल्के में गुंडागर्दी, भय, नशा तस्करी खत्म करने के लिये भाजपा को वोट दे :सुशील रिंकु

जलांधर, भारतीय जनता पार्टी जलांधर वेस्ट द्वारा मंडल 11 के अध्यक्ष गौरव जोशी की अध्यक्षता में गुरु रविदास नगर बस्ती दानिशबंदा में लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के हक में के ज़ोरदार सफल बैठक का आयोजन किया।इसमें विशेष रूप से जालंधर लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार सुशील रिंकु,भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा,वेस्ट हल्के से एमएलए शीतल अंगुराल,वरिष्ठ भाजपा नेत्री सुनीता रिंकु,जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,वेस्ट लोकसभा भाजपा प्रभारी अमरजीत सिंह अमरी, जिला उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी मुनीश विज,वेस्ट हल्का विस्तारक प्रवेश महाजन,जिला उपाध्यक्ष दविंदर भारद्वाज और दर्शन लाल भगत,जिला सचिव अश्विनी अटवाल आदि उपस्थित हुए।इस बैठक को सफल बनाने में वेस्ट हल्के के कार्यकर्ताओं, युवाओं और महिलाओं ने विशेष योगदान दिया।इस अवसर पर सुशील रिंकू ने कहा कि वेस्ट हल्के में गुंडागर्दी,भय और नशा तस्करी खत्म करने के लिये भाजपा को वोट दे।उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब वेस्ट हल्के के समझदार लोग आप सरकार की घटिया कार्यप्रणाली और कांग्रेस की देश विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा को पूरा समर्थन देंगे।उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित है।उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा सबसे मजबूत पार्टी बन कर उभरेगी तथा पार्टी को आगामी चुनावों में विजय का परचम लहराने से कोई नही रोक सकता।इस मौके पर सुशील शर्मा ने कहा कि इस बार जलांधर की महिलाएँ झाड़ू को बिखेर कर कमल का बटन दबा कर आप सरकार को कड़ा जवाब देगी।उन्होंने कहा कि आप सरकार के झूठे वायदे जगज़ाहिर है तथा वेस्ट में भाजपा का बढ़ता जनादर विरोधियों की हार को पक्का कर रहा है।इस अवसर पर शीतल अंगुराल ने कहा कि शहर के माहौल को देखते हुए जालंधर के लोगो को केवल भाजपा मे ही अपना भविष्य सुरक्षित नजर आ रहा है।उन्होंने कहा कि वर्तमान में शहर में अराजकता पूरे जोर पर चल रही है तथा आज हर शहरवासी अपनी सुरक्षा के लिए पूरी तरह गहन चिंतन में डूबा हुआ है।इस अवसर पर मंडल महामंत्री सोनू चौहान,राजेश अरोड़ा, सुभाष कपूर, पार्षद पति संदीप वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष अजय ठाकुर, दिनेश कुमार बबलू, दीपक तनेजा, सुशांत कोहली, नितिन शर्मा, गगन भगत , मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष पल्लवी रत्तरा, सीमा रानी ,साधना चावला, हरभजन कौर, रमेश नीचल, डॉ सविता, रवि विनायक, प्यारा लाल, जय किशोर, कुक्कू भारद्वाज, मलटू जुल्का ,गुरमीत चौहान, कुलजीत हैप्पी,मलकीत सिंह, राजू ठाकुर, भोला कुशवाहा, मनीष ठाकुर, रवि, पंकज सरंगल, राजन सरंगल, दिनेश अरोड़ा, सुनील मंटू , यशपाल भगत, अजय भगत, यशपाल शर्मा, सुरेश वर्मा, पिंक भगत , रमेश भगत, अमित शर्मा, रिंकू शर्मा, मनोज शर्मा , यूवी लूथरा, सुभाष चंद्र, रोहित, एमपी शर्मा ,विजय भगत, राज मेहरा, बॉबी कश्यप, पंकज महंगी, सुरेंदर बब्बर, मोहित कुमार मनु,काका भगत, रोहित कुमार,राणा वर्मा, विशाल लूथरा,रमन कुमार,अमन बत्रा,रींकू बब्बर,करण पूरी,महेश वढेरा, इंद्रजीत पाहवा, राजेंद्र कुमार, संजीव लक्की,महेश सोढ़ी, विपिन शर्मा, नीरज शर्मा, नीतीश महाजन, चंद्र सोढ़ी,तारा चंद, सुभाष चंद,गुलशन बजाज, सुरेंद्र शर्मा व अन्य साथी उपस्थित थे।