Business Khas

शिव राम कला मंच द्वारा गर्म वस्त्र वितरण समारोह संपन्न

जालंधर संजय शर्मामानवता की सेवा करना ही शिव राम कला मंच का उद्देश्य – कोमल
शिव राम कला मंच श्री रामलीला कमेटी मॉडल हाउस द्वारा आज इलाके के जरूरतमंद लोगों को गर्म वस्त्र भेंट किये गए। जोन्द्रा टेलिकॉम के नज़दीक मंच के सरपरस्त श्री सतपाल भगत के निवास पर यह वितरण समारोह हुआ। मंच के अध्यक्ष व संस्थापक रजनीश कुमार ने बताया कि मंच हर वर्ष सर्द ऋतु में जरूरतमंद लोगों को गर्म वस्त्र भेंट करता है। उसी उपलक्ष्य में आज यह कार्यक्रम किया गया। जिस में 50 से ज्यादा जरूरतमंद को गर्म वस्त्र भेट किये गए। मुख्यातिथि श्री अमरजीत कोमल ने मंच द्वारा किये जा रहे कार्यों की भूरि भूरि प्रसंसा की। उन्होंने कहा कि वह समय समय मंच द्वारा करवाए जाते कार्यो में शामिल होते रहते है पर आज जो कार्य मंच ने किया है वह बहुत ही प्रशंशायोग है वह दिल से मंच के आभारी हैं। मुख्यातिथि श्री अमरजीत कोमल ने आगे भी मंच को सहायता का आश्वासन दिया। सरपरस्त श्री सतपाल भगत ने आये हुए महानुभाव का स्वागत करते हुए उन्हें मंच की गतिविधियों बारे बताया। इस अवसर पर प्रधान रजनीश कुमार, उप प्रधान धीरज सहगल, संरक्षक अशोक जोन्द्रा, महासचिव निर्दोष कुमार, संयुक्त सचिव सतनाम अरोड़ा, कोशाध्यक्ष विशाल भल्ला, राज कुमार, डॉ नवजोत कोमल, जैसमीन उपस्थित थे।
फ़ोटो कैप्शन – मुख्यातिथि श्री अमरजीत कोमल को समाज सेवा के लिये सन्मानित करते हुए प्रधान श्री रजनीश कुमार , सरपरस्त सतपाल भगत, संरक्षक अशोक जोन्द्रा, उपाध्यक्ष धीरज सहगल, महासचिव निर्दोष कुमार, विशाल भल्ला, सतनाम अरोड़ा व राज कुमार।